बैंक शिविर लगाकर आधार सीडिंग का कार्य करें-कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे

कलेक्टर ने बैंकों को महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के खातों का प्राथमिकता से आधार सीडिंग कर लाभान्वित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने सभी बैंकों के अधिकारियों की ली बैठक

कवर्धा । कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी बैंकों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राहियों को मिलने वाली राशि से प्राथमिकता से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शासन की महतारी वंदन योजना के तहत 10 मार्च को प्रदेश के सभी हितग्राहियों के खाते में राशि डाली गई है। सभी हितग्राहियों के खाते में पैसा आ गया है। लेकिन कुछ हितग्राहियों के खाते में आधार सीडिंग नही होने के कारण राशि बैंक खाते में नही आ पाई है। पात्र हितग्राहियों द्वारा आधार सीडिंग करवाने के बाद सभी के खाते में राशि पहुंच जाएगी। उन्होंने बैंकों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को प्राथमिकता देते हुए आधार सीडिंग करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि महतारी वंदन योजना शासन की प्राथमिकता में शामिल है। जिन बैंकों में आधार सीडिंग के अधिक कार्य है और ज्यादा संख्या में हितग्राही पहुंच रहे है, वहां शिविर लगाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को दिक्कत नही होनी चाहिए। बैंक के कर्मचारी हितग्राहियों से समन्वय कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को चिंता करने की जरूरत नही है। आधार सीडिंग के बाद महतारी वंदन योजना की राशि बैंक खाते में पहुंच जाएगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल लीड बैंक मैनेजर श्री जयंत तपादार, नाबार्ड श्री मनोज कुमार नायक सहित सभी बैंकों और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरप्रदेश के काशी धाम से बटन दबाकर महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि 700 करोड़ रूपए डीबीटी माध्यम से अंतरित की। इस योजना के तहत अब प्रदेश के पात्र महिलाओं को सालाना 12 हजार रूपए मिला शुरू हो गया है। इसमें कबीरधाम जिले की 2 लाख 55 हजार 341 महिलाओं के खाते में 25 करोड़ 53 लाख 41 हजार रूपए पहली किश्त हस्तांतरित की गई।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़