कवर्धा

खेलो इंडिया में कबीरधाम जिले में कबड्डी खेल की मिली स्वीकृति मिलने पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने केंद्रीय खेलमंत्री श्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अच्छा मौका मिलेगा-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा

खेलो इंडिया में कबीरधाम जिले में कबड्डी खेल की मिली स्वीकृति मिलने पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने केंद्रीय खेलमंत्री श्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अच्छा मौका मिलेगा-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा

कवर्धा, । केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति दी। भारत सरकार द्वारा कबीरधाम में कबड्डी खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति मिलने पर जिलेवासियों को बड़ी सौगात मिली है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में सात खेलो इंडिया केन्द्र की मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अच्छा मौका मिलेगा। आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे।
इसी क्रम में आज जिला कोंडागांव में तीरंदाजी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में फुटबॉल, गौरेला पेंड्रा मरवाही में कबड्डी, सक्ती में फुटबॉल, कबीरधाम में कबड्डी, कोरिया में बैडमिंटन और मनेंद्रगढ़ भरतपुर-चिरमिरी जिले में कबड्डी खेल की खेलो इंडिया सेंटर्स की स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त हुई है। इस प्रकार अब राज्य के 31 जिलों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। राज्य के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की अधिक सुविधा मिलेगी, राज्य के खिलाड़ियों के लिए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button