वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह: दिल्ली पब्लिक स्कूल में कार्यशाला का आयोजन** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह: दिल्ली पब्लिक स्कूल में कार्यशाला का आयोजन**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कवर्धा,,वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल, कवर्धा में “मानव एवं वन्यप्राणी सह-अस्तित्व” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वन्यप्राणियों के संरक्षण और उनके पर्यावरणीय महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
वन्यप्राणी संरक्षण की जिम्मेदारी
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि वन्यप्राणियों का संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। विद्यार्थियों ने निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर वन्यप्राणी संरक्षण के प्रति अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यप्राणियों के महत्व और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।


