कवर्धा

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय सोमवार को कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दशरंगपुर में छेड़छाड़ व मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने वाली नाबालिक छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में पुलिस थाना व स्कूल के सामने आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए

कवर्धा.राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय सोमवार को कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दशरंगपुर में छेड़छाड़ व मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने वाली नाबालिक छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में पुलिस थाना व स्कूल के सामने आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों से बात कर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने मृतक छात्रा के परिजनों से मुलाक़ात कर घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते उन्हें ढांढश बंधाया। मृत छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें न्याय दिलाने की बात कही। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी, भाजपा के जिला महामंत्री द्वय संतोष पटेल, क्रांति गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नीलांबर चंद्राकर , शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सीताराम साहू, भाजयुमो के मंडल महामंत्री विजय चंद्राकर, नरेश केशरी, अन्य पदाधिकारीगण, अभाविप के कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button