कवर्धा

कृषि कानून के खिलाफ मोदी सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी

कृषि कानून के खिलाफ मोदी सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी

कवर्धा- कबीर क्रांति,,,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर कवर्धा जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा के तत्वावधान में केन्द्र के कृषि कानून के विरोध में किसान सम्मेलन व प्रेसवार्ता का आयोजन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे किया गया। किसान सभा को सम्बोधित करते हुए नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि किसान आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लाए तीनों काले कानून का विरोध करने के लिए माइनस 2 डिग्री तापमान पर खुले आसमान के नीचे बैठे हुए है। किसान आंदोलन को तीन माह होने को है। जिसमें करीब 150 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। आंदोलन की वजह से ही भारत देश आजाद हुआ है। चाहे वह सविनय अविज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन या नमक सत्याग्रह का आंदोलन रहा हो। वहीं, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की वजह से हरियाणा व पंजाब के किसान परेशान हैं। केन्द्र की मोदी सरकार महज चार लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम में परिवर्तन कर रही है। एमएसपी को कानून में परिवर्तन करना नहीं चाहती।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कवर्धा प्रभारी ईश्वर शरण वैष्णव, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष होरी राम साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल साहू, लेखा राजपूत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी, जिलाउपाध्यक्ष तारणी ठाकुर, विद्या साहू, राजेन्द्र चंद्रवंशी व राजा द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button