भाजपा नेता व्दारा प्रधान आरक्षक से गाली गलौज, सतनामी समाज प्रमुखों व्दारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया कार्रवाई नहीं होने पर समाज व्दारा उग्र आंदोलन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा
कवर्धा…विगत दिनों जिला मुख्यालय जय स्तंभ चौक कवर्धा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुतला दहन किया जा रहा था इसी दौरान संगठन के पदाधिकारी भाजपा नेता सौरभ सिंह द्वारा ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक अगरमनदास राय जो सतनामी समाज का है को जानबूझकर गाली गलोच किया साथ ही खुले आम धक्का मुक्की किया जो सरासर गुंडा गर्दी है जिसका सतनामी समाज निंदा करता है एक अनुसूचित जाति का कर्मचारी के साथ भरे चौराहे में गाली देना धक्का मुक्की करना अपमान है जो समाज के साथ अन्याय है उक्त घटना पर समाज प्रमुखों के द्वारा पुलिस अधीक्षक कवर्धा को ज्ञापन दिया गया है परंतु ऐसे दहसतगर्दा के खिलाफ आज पर्यंत नियम के तहत कार्यवाही नहीं किया है जिससे अपराधी का हौसला बढ़ा हुआ है समाज के साथ हुए उक्त घटना पर निंदा करते हुए समाज के वरिष्ट श्री अगमदास अनंत ने बताया कि जल्द इस मामले कार्यवाही नहीं हुई तो समाज उग्र आंदोलन कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेगी,



