कवर्धादुर्ग

 कुंडा में पर्यावरण संरक्षण समिति का गठन 

 पंडरिया  ःःकुंडा क्षेत्र के युवाओं द्वारा विगत 23 मई गुरुवार को शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक मां गायत्री मंदिर प्रज्ञा पीठ पेंड्रीकला में पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया से प्रभावित होकर इस क्षेत्र में भी पेड़ पौधों की देखरेख एवं रोपण करने के उद्देश्य से बैठक लेकर पर्यावरण संरक्षण समिति कुंडा का गठन किया गया । जिसमें क्षेत्र में पर्यावरण का संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रत्येक पेड़ो में ट्री गार्ड लगाया जाएगा एवं पूर्व से लगे

पेड़ों की सुरक्षा की जाएगी चाहे वह जहां कहीं भी लगा हो। सड़क किनारे व शासकीय संस्थानों में और अविवादित जगहों पर पेड़ लगाया जाएगा। पेड़ के संवर्धन के लिए सभी सदस्य तन, मन ,धन से कार्य करेंगे सदस्यों का शारीरिक श्रम को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाएगा आदि बिंदुओं पर उपस्थित जनों के द्वारा चर्चा किया गया। समिति द्वारा पेड़ों की संवर्धन को लेकर प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। उपस्थित कुमार चंद्राकर के द्वारा समिति को 20 पेड़ भेंट किया गया। मां गायत्री प्रज्ञा पीठ पेंड्रीकला की ओर से 5 ट्री गार्ड भेट किया गया । साथ ही उपस्थित 13 सदस्यों द्वारा 2–2 ट्री गार्ड दिया जाएगा एवं पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के

आमंत्रित सदस्य मोहन सिंह राजपूत ,भाई गोविंद रजक, अनुराग ठाकुर ,तुलस चंद्राकर, विजय चंदेल के द्वारा कुंडा के नवोदित समिति को दो नीम का पेड़, दो गुलमोहर का पेड़ एवं एक शीशम का पेड़ भेंट कर समिति के लिए शुभकामना दिया गया। इससे प्रभावित होकर नवापारा निवासी शिक्षक मनोज चंद्राकर के द्वारा 2 पौधों के लगाने एवं सुरक्षा तक की खर्च के लिए राशि ₹1600 नगद दिया गया ,व शत्रुहन चन्द्राकर खरहट्टा द्वारा अपने माता , पिता स्वर्गीय झड़ी राम चन्द्राकर,स्वर्गीय श्रीमती कुंजी बाई चन्द्राकर की स्मृति में 2 पेड़ो की लगाने

की लागत 1600 समिति को यथाशीघ्र देने की बात कही। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से नवोदित समिति बस स्टैंड कुंडा से पौधारोपण का कार्य प्रारंभ करेंगे ।बैठक में सुरेंद्र सिंह खनूजा ,रामावतार चंद्राकर, यशवंत चंद्राकर, कलीराम चंद्राकर ,बालमुकुंद चंद्रवंशी ,शिव कुमार चंद्रवंशी, कुमार चंद्राकर, रोहित रजक, रवी शंकर यादव, सुकूतराम चंद्राकर, ओमप्रकाश चंद्राकर, मोहन चंद्राकर , मन्नू लाल चंद्रसेनआदि उपस्थित रहे।।

Spread the love

Related Articles

Back to top button