सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने कबीरधाम पुलिस ने किया फ्लेग मार्च

कवर्धा,कबीर धाम जिले में षान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को निर्देषित किया गया है, कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च का आयोजन करें तथा सूचना तंत्र को विभिन्न स्तर पर निरंतर सक्रीय रखे एवं प्राप्त सूचना पर
तत्काल विधिसंगत कार्यवाही सूनिष्चित करें। अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावे। सोषल मिडिया जैसे फेसबुक, व्हाटसअप, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम आदि पर भावनाओं को भड़काने वाले मैसेज/पोस्ट पर सुक्ष्म निगरानी रखी जावे तथा आपत्तिजनक पोस्ट इत्यादि मिलने पर तत्काल प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करें
। होटल/धर्मषाला, ठहरने के व्यवसायिक स्थलों पर रूकने वाले व्यक्तियों की सूचना प्राप्त की जाये एवं उनकी अवांछनीय गतिविधियों पर सतत निगाह रखे। जिले के समस्त थाना/चैंकी क्षेत्रान्तर्गत लगातार पेट्रोलिंग की जाये कहा गया। साथ ही फ्लेग मार्च जो थाना कोतवाली कवर्धा से निकलकर भारतमाता चैक, राजमहल चैक, मठपारा, यूनियन चैंक, कचहरीपारा, करपात्री पार्क, दर्रीपारा, रायपुर नाका, नवीनबाजार चैक, गुरूनानक चैक,
बस स्टैण्ड चैक, आजाद चैक, ऋषभदेव चैक, वीरस्तम्भ चैक कवर्धा षहर के सभी मार्गो से होते हुए वापस थाना कोतवाली कवर्धा में समाप्त हुआ।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ.लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, कवर्धा एसडीएम श्री विपुल गप्ता, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, उप पुलिस अधीक्षक अजीत ओगरे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल पी.आर कुजूर, रक्षित निरीक्षक श्रीमती ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल, थाना कोतवाली प्रभारी सुषील मलिक एवं जिले के समस्त पुलिस अधिकारी/जवानों के साथ पूरे शहर में शांति व्यवस्था एवं लोगों में सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु अपील किया गया।




