Uncategorized

सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम नेऊरगांव में मंच व बैजलपुर में भवन का किया लोकार्पण

कवर्धा - राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय बोड़ला क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति 

सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम नेऊरगांव में मंच व बैजलपुर में भवन का किया लोकार्पण

कवर्धा – राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय बोड़ला क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद पांडेय ने ग्राम नेऊरगांव कला में नवनिर्मित सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण किया।
सांसद संतोष पांडेय ने ग्राम बैजलपुर में सांसद निधि से निर्मित सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल, बरसाती वर्मा, मंडल अध्यक्ष कांशीराम उईके, जनपद सदस्य नरेश चंद्रवंशी, बजरहा पटेल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित वर्मा उपस्थित थे।
सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की विष्णुदेव सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। केंद्र व राज्य सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान जयराम साहू, हुतेन्द्र चंद्रवंशी, संतोष मानिकपुरी, मनोज नायक, सालिकराम मेरावी, सुदर्शन वर्मा, ईश्वर मेरावी, सुशील शर्मा, संजय साहू, दिलीप नायक, सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button