कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

ग्राम खेल समिति के सदस्यों ने किया पुलिस कप्तान से मुलाकात।

400 से अधिक वनांचल ग्राम वासियों के टीम को ग्राम खेल समिति में शामिल करने के लिये ग्राम खेल समिति के सदस्यों द्वारा फूल माला से किया गया पुलिस कप्तान का स्वागत।

वनांचल क्षेत्र के बच्चे बूढ़े महिलाएं और जवान पुलिस ग्राम खेल समिति के माध्यम से दिनांक-02.10.2022 को अपने अपने गांँव में खेलेंगे कबड्डी का खेल।

पुलिस कप्तान के द्वारा महिला एवं वृद्धजन खेल समिति के सदस्यों को खेल किट का किया गया वितरण

कवर्धा,,कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले के वनांचल क्षेत्र में निवासरत बच्चे, बूढ़े और महिलाओं तथा जवानों को ग्राम खेल समिति के माध्यम से सीधे पुलिस से जोड़कर क्षेत्र में छुपे हुये उन प्रतिभावान युवक-युवती एवं बालक बालिकाओं तथा वृद्धजनों को एक मंच प्रदान करना है। जिसके माध्यम से उन्हें उनकी प्रतिभा से एक नया मंच प्राप्त हो सके और उनमें छुपी हुई प्रतिभा को गांँव से शहर तथा शहर से राज्य व राज्य से राष्ट्र के किसी बड़े मंच तक पहुंचा जा सके जिसके उद्देश्य से पुलिस ग्राम खेल समिति का गठन किया गया है। उक्त ग्राम खेल समिति में कुल 400 से अधिक ग्रामवासी जुड़ चुके हैं, जिस पर थाना कुकदुर के ग्राम चतरई के महिला एवं वृद्धजन ग्राम खेल समिति के सदस्यों के द्वारा दिनांक-27.09.2022 को शाम 6:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह को पुष्प माला पहनाकर बधाई देते हुये इस नेक पहल के लिए शुभकामनाएं दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा वनांचल ग्राम वासियों का आभार प्रकट करते हुये जानकारी दिया गया कि कबीरधाम पुलिस के द्वारा पुलिस और आम जनों के आपसी संबंध को मजबूत कर असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने तथा गांँव में छुपे हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस ग्राम के समिति का गठन किया गया है। जिसमें लगातार ग्राम वासियों के द्वारा अपने अपने गांँव को ग्राम से समिति से जोड़ने के लिये थानों में कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है, तथा जो आवेदन लिखने में सक्षम नहीं है, वे स्वयं आकर ग्राम के समिति में जुड़ने का प्रस्ताव रख रहे हैं, जिन्हें निराश ना करते हुये लगातार ग्राम खेर समिति का गठन किया जा रहा है। जिसमें वनांचल क्षेत्र के 400 से अधिक ग्राम पुलिस ग्राम खेल समिति में शामिल हो चुके हैं। जो दिनांक-02.10.2022 को अपने अपने गांँव में कबड्डी का खेल खेलेंगे जिसके पश्चात उन टीमों का थाने स्तर पर मैच कराया जाएगा तथा थाने स्तर पर जो टीम विजई होगी, ऐसे दो-दो टीमों को जिला स्तर पर मैच कराया जाएगा तथा उसमें जीतने वाले दो टीम पुलिस अधीक्षक की टीम होगी जिसे जिले एवं जिले से बाहर होने वाले खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु भेजने रहने खाने आदि की संपूर्ण व्यवस्था कबीरधाम पुलिस द्वारा कराया जायेगा कहकर ग्राम खेल समिति की महिला खेल समिति की सदस्य श्रीमती बसंता बैगा एवं वृद्धजन ग्राम समिति के सदस्य श्री श्यामलाल बैगा थाना कुकदुर ग्राम चतरई को खेल सामग्री किट का वितरण कर बेहतर खेल का प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दिया गया।
इस अवसर पर स्टेनो युवराज असटकर कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी एवं वनांचल क्षेत्र से आये ग्राम खेल समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़