Uncategorized

इंदौरी पहुंचकर श्री अकबर ने की मां दुर्गा की पूजा

इंदौरी पहुंचकर श्री अकबर ने की मां दुर्गा की पूजा

कवर्धा। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर बुधवार को ग्राम इंदौरी पहुंचे। जहां उन्होंने सार्वजनिक पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की आराधना की और छत्तीसगढ़ के समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
देर शाम सड़क मार्ग से इंदौरी पहुंचे श्री अकबर ने ग्रामीणों से सामान्य चर्चा की। फिर उनका हालचाल जाना। इसके बाद पैदल सार्वजनिक दुर्गा पंडाल पहुंचे। दुर्गा पंडाल में उन्होंने मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना की। कुछ देर समिति के पदाधिकारियों से आयोजन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को एक सहयोग राशि प्रदान की। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button