अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों का ऑनलाइन पंजीयन अब 17 अक्टूबर तक,

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति करा सकते हैं अपना पंजीयन

कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,। अन्य पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियेां का पंजीयन चिप्स के पोर्टल मे किया जाना है। जिसकी समय सीमा को आगे बढ़ाते हुए 17 अक्टूबर 2022 तक किया गया है। ज्ञात हो कि अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों का पंजीकरण छूट न जाए इस कारण तिथि को आगे बढ़ाया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को अंतिम अवसर प्रदान करने के लिए पोर्टल दिनांक 16 सितंबर से पुनः खोला गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के डाटा की जानकारी आयोग के संबंधित पोर्टल में प्रविष्टि किया जाने के लिए समस्त तहसीलदार को अपने अधिनस्थ ग्राम पंचायतों के कोटवार को निर्देशित कर पंजीयन कराने की जानकारी की मुनादी ग्रामीणों को देने के निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल में राज्य के 1,60,000 व्यक्तियों के जाति की जानकारी रिक्त दर्ज है जिसका जनपदवार, जिलावार एवं नगरीय निकायवार निराकरण किया जाना है। रिक्त जाति की विस्तृत सूची सुपरवाईजर के लाॅगिन आई डी में प्रदर्शित है। रिक्त जाति वाले सभी व्यक्ति कोई न कोई पिछड़ा वर्ग जाति के अंतर्गत आते है जिसकी सूची जिला एवं जनपद एवं नगरीय निकाय के नोडल अधिकारियों के पास उपलब्ध है, जिसके अनुसार रिक्त जाति का सुधार कर दर्ज किया जाना है।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीन पंजीयन में जिसका पंजीयन पूर्व में छूट गया है वह भी पंजीयन कर सकते है। सुपरवाईजर संबंधित व्यक्तियों की जानकारी पोर्टल में ऑनलाइन दर्ज करेंगे। कोई भी आवेदक सीधे संबंधित ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय कार्यालय में जाकर अपना या अपने परिवार का विवरण दर्ज करा सकते है।अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित ऐसे सभी शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने जो अपना पंजीयन नहीं कराया है, सुपरवाईजर के माध्यम से परिवार के सदस्यों सहित पंजीयन करा सकते हैं।विभागीय रिपोर्ट में पाया गया है कि पंचायत क्षेत्र एवं नगरीय निकाय क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों को पलायन होने के कारण उन्हें सर्वे में शामिल नहीं किया गया है। परन्तु यह पलायित व्यक्ति वर्तमान में अपने मूल स्थान में वापस आ चुके होंगे तो इन व्यक्तियों को भी सर्वे में शामिल कर पंजीकृत किया जाएगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री संदीप अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहां कि जिन परिवार का पंजीयन पूर्व में हो चुका है परन्तु उसके बाद यदि उनके परिवार में नये सदस्य आये तो उनका पंजीयन किया जाना है। यदि वह नया सदस्य 18 वर्ष से अधिक उम्र का है तो पृथक परिवार मानकर पंजीयन किया जाएगा। पूर्व के पंजीयन में यदि कोई त्रुटि ज्ञात होती है तो उसके निराकरण हेतु त्रुटि सुधार की कार्यवाही किया जाएगा। यदि यह जानकारी प्राप्त होती है कि ऐसे व्यक्ति जो अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित नहीं है और त्रुटि वश अन्य पिछड़े वर्ग सर्वे में शामिल हो गया है तो उसे विलोपित कराया जा सकता है।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़