पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया रेलमंत्री से चर्चा

जम्मू में फंसे छत्तीसगढ़ और कवर्धा जिले के श्रमिकों के लिए रेल चलाने किया आग्रह

कबीर क्रांति,कवर्धा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रविवार को अल्प प्रवास पर कवर्धा पहुँचे । जहाँ उन्होंने नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ए. के. श्रीवास्तव का यहां पहुंच कर शोकसभा में शामिल हुए । तत्पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने स्थानीय निवास पर आसपास के ग्रामीणों से चर्चा कर जिले के प्रवासी श्रमिकों के संबंध में जानकारी लिए । इस दौरान डॉ. सिंह ने ग्रामीणों के निवेदन पर जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव श्री सुब्रमण्यम जी से दूरभाष से चर्चा की। वहां फंसे हुये छत्तीसगढ के मजदूरों के संबंध में जानकारी ली । श्री सुब्रमण्यम ने बताया कि छत्तीसगढ़ के लगभग 5000 मजदूर को पहुंचाने हेतु तैयारी कर ली गई है। ट्रेन कटरा से छत्तीसगढ के लिये चलेगी एवं रेल्वे मंत्रालय से भी और ट्रेन उपलब्ध कराने का आग्रह किया । मुख्य सचिव के आग्रह पर पूर्व मुख्यमंत्री जी ने रेल मंत्री श्री पीयुष गोयल जी से भी चर्चा की और जम्मू से छत्तीसगढ़ हेतु ट्रेन चलाने का आग्रह किया। इस दौरान पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार भट्ट, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed