Uncategorized

पांच विपत्तिग्रस्त परिवार को 1 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

कवर्धा, डी एन योगी

कवर्धा। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पंडरिया द्वारा पांच विपत्तिग्रस्त परिवारों को 1 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत तहसील पंडरिया के ग्राम धोबघट्टी निवासी राजू टंडन की ग्राम किशुनगढ़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के कारण इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती रूखमणी बाई एवं गुलाबा बाई(मृतक की पत्नी) को, ग्राम बिंझौरी निवासी गयराम की ग्राम बिशेषरा के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के कारण इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती बिद्याबाई (मृतक की पत्नी) को, ग्राम भड़गा निवासी लक्ष्मण सिंह की कुकदूर के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के कारण इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती गायत्रीदेवी (मृतक की पत्नी) को, ग्राम माठपुर निवासी देवेन्द्र की (मृतक की पत्नी) सड़क दुर्घटना में घटना स्थल में ही मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री बेदराम (मृतक के पिता) को और ग्राम कुकदूर निवासी समारू की कुई की ओर से आ रही ट्रेलर चालक द्वारा ठोकर मार देने से सड़क दुर्घटना में घटना स्थल में ही मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री पनकू (मृतक के भाई) को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button