स्वास्थ्य विभाग में महिला की ए.एन.एम. की नौकरी लगाने के नाम पर 1,50,000/ रूपये ठगी करने वाले 02 आरोपियों को थाना पांडातराई पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पहुंचाया गया सलाखों के भीतर।

कवर्धा,,कबीरधाम जिले के थाना पांडातराई में प्रार्थी कन्हैया लाल बंजारे पिता उदय राम बंजारे उम्र 56 वर्ष साकिन पलानसरी थाना पांडातराई जिला कबीरधाम ने दिनांक-31.07.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2020 में जिला मुंगेली में ए.एन.एम. की भर्ती हेतु विज्ञापन निकला था, जिस पर मेरी पुत्री भी ऑनलाईन आवेदन की थी जिसकी जानकारी मिलने पर ग्राम लालपुर के रज्जु टोण्डे एवं बनियाकुबा के मानिकलाल बघेल के द्वारा मुझसे मिलकर बोले कि फार्म की कापी एवं दस्तावेज की फोटोकापी हम लोगों को दो तुम्हारी पुत्री की नौकरी हम लोग लगवा देंगे जिसके लिये 1,50,000/ रूपये लगेगा कहने से प्रार्थी उसके झांसा में आ गया एवं दिनांक 02.09.2020 को तथा उसके बाद एक और किस्त कुल दो किस्त में नगद 1,50,000 रूपये आरोपीगण को दिया था। चयन सूची आने पर मेरी पुत्री का नाम नहीं आने से बार-बार आरोपीयों से पैसा मांगा जो पैसा देने से इनकार करते हुए टाल मटोल करते रहे, प्रार्थी कन्हैया लाल बंजारे की रिपोर्ट पर आरोपी-1. मालिक राम बघेल 2. रज्जू टोण्ड्रे के विरूद्ध थाना पांडातराई में अपराध क्रमांक 169/2022 धारा 420 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उक्त प्रकरण की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दिया गया जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावते तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पांडातराई निरीक्षक जे. एल. सांडिल्य के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी गणों का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान विवेचना के आरोपी (1)मालिक राम एवं (2) रज्जू टोण्ड्रे की पतासाजी कर आरोपी 1. मालिक राम पिता गुनी राम बघेल उम्र 43 साल साकिन बनियाकुबा थाना कुण्डा एवं 2. रज्जू टोण्ड्रे पिता बिरिज टोण्ड्रे उम्र 53 साल निवासी लालपुर थाना पाण्डातराई से पूछताछ किया गया जो कन्हैया बंजारे की पुत्री की ए.एन.एम. में नौकरी लगवाने के नाम पर 1,50,000 रूपये लेकर धोखाधडी करना स्वीकार किये। जिस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में सहायक उप. निरीक्षक चिंताराम देशमुख, आरक्षक विकास श्रीवास्तव,रामचंद्र चंद्रवंशी, पूरन डाहिरे, शिवाकांत शर्मा, हरिचरण डडसेना, जलेश धुर्वे, पंकज यादव,कृष्णा मानिकपुरी, विजय शर्मा, छबि वर्मा का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़