कवर्धा,डी एन योगी

कबीरधाम पुलिस कप्तान एवं पुलिस परिवार जन के द्वारा आरक्षक को फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।

एक कंधे पर पुलिस कप्तान तथा एक कंधे पर पदोन्नत आरक्षक की पत्नी ने लगाया फित्ती।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची, तथा एस.ओ.पी. नियम के तहत वर्ष 2022 में जिला पुलिस कबीरधाम के आरक्षक-411 महेंद्र चंद्रवंशी का आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु जारी सूची अनुसार आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे व उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक श्री जय सिंह मरावी, एवं कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में पुलिस कप्तान एवं पदोन्नत आरक्षक महेंद्र चंद्रवंशी की पत्नी श्रीमती रमा चंद्रवंशी, पुत्री रिचा चंद्रवंशी एवं पुत्र आरव चंद्रवंशी के द्वारा एक-एक कंधे पर फित्ती लगाकर मुंह मीठा करा प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा उपस्थित पुलिस परिवार के सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा गया कि कबीरधाम पुलिस विभाग में एक परंपरा का निर्वहन करते हुए किसी भी अधिकारी कर्मचारी का पदोन्नति होता है, तो उनके परिवार जनों को भी उक्त पदोन्नति कार्यक्रम में आमंत्रित कर एक कंधे पर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा तथा एक कंधे पर पदोन्नत आरक्षक के परिजनों के द्वारा पित्ती लगाकर पदोन्नति प्रदान कर मुंह मीठा कराया जाता है। आमतौर पर पुलिस के विभिन्न आयोजनो में परिजन शामिल नहीं हो सकते है जिसका विशेष ध्यान रखते हुए पदोन्नति जैसे बड़े खुशी भरे दिन में यदि परिवार साथ हो तो खुशी और भी अधिक बढ़ जाती है, कहकर पदोन्नत आरक्षक को पित्ती लगाकर पदोन्नति प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़