कवर्धा डी एन योगी

भोरमदेव बाबा के दर्शन करने पहुंची महिलाओं तथा बालक बालिकाओं को महिला सेल टीम के द्वारा अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देकर मोबाइल फोन में अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया।

दर्शनार्थियों तथा महाविद्यालय/स्कूली छात्राओं ने किया महिला सेल टीम के जागरूकता कार्यक्रम की सराहना।

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में ‘अभिव्यक्ति महिला एवं बाल बालिकाओं की सुरक्षा तथा जागरूकता अभियान के तहत लगातार जिले के अलग-अलग स्थानों पर महिला सेल टीम के द्वारा अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक-01.08.2022 को महिला सेल प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक विजया कैवरत एवं टीम के द्वारा सावन के पावन पर्व में बाबा भोरमदेव दर्शन के लिए आए महिलाओं एवं महाविद्यालय तथा विद्यालयों की छात्राओं को अभिव्यक्ति मोबाइल ऐप की उपयोगिता के बारे में बता कर उनके मोबाइल फोन पर मोबाइल ऐप अभिव्यक्ति डाउनलोड कराया गया। छात्राओं को घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, साईबर सुरक्षा, टोनही प्रताड़ना, दहेज उत्पीड़न की जानकारी, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी, छेड़खानी, आत्मरक्षार्थ, अभिव्यक्ति ऐप एवं बच्चों की सुरक्षा अभियान के बारे में जानकारी दिया गया।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़