अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि में सौर ऊर्जा के महत्व पर संगोष्ठी आयोजित

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा,,। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि में सौर ऊर्जा के महत्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्रेडा विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई, जिसमें कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि में महिला नेतृत्व, उद्यमिता, न्यायसम्य एवं महिला सशक्तिकरण पर जोर देना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया जिससे कृषक एवं कृषिरत महिलायें कृषि के क्षेत्र में होने वाले अधिक व्यय को कम कर आमदनी को बढ़ा सकें। श्री भानुप्रताप, अधीक्षक अभियंता, क्रेडा, जोनल कार्यालय, दुर्ग द्वारा कृषि कार्य हेतु सौर ऊर्जा द्वारा चलित पम्पों, बायोगैस के लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, जिससे भविष्य में कृषक एवं महिलाएं सोलर ऊर्जा के माध्यम से खेती के लागत को कम कर सके। डॉ आर. बी. तिवारी, अधिष्ठाता, संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र द्वारा कृषि के क्षेत्र में सौर ऊर्जा एवं पवन ऊर्जा के लाभ, ड्रिप द्वारा सिंचाई के फायदें, खेती के विभिन्न उन्नत तकनीकों को अपनाने की सलाह दी गई। डॉ. बी.पी. त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र ने कहा कि सौर ऊर्जा वातावरण के साथ ही कृषि के लिए भी लाभकारी है इसके उपयोग से वातावरण में प्रदुषण नही होता है, और सौर ऊर्जा अनेक उद्देश्यो के लिए प्रयोग की जाती है, इनमे उष्णता, भोजन पकाने और विद्युत उत्पादन करने का काम शामिल है। कार्यक्रम के दौरान श्रीमति राजेश्वरी साहू, विषय वस्तु विशेषज्ञ, उद्यानिकी, श्री अनिल बिंझवार, जिला प्रभारी, क्रेडा, एवं बी.ई.ई. स्टार के कंपनी के प्रमुख एवं महिला स्वसहायता समूह, रेंगाखार खुर्द, नेवारी, जोराताल एवं राजानवागांव के 100 महिला एवं कृषको ने भाग लिया।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़