वाहन द्वारा घर पहुंच निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना

कबीरधाम जिले में विभिन्न प्रजातियों के 9 लाख 91 हजार 320 पौधौ रोपण करने का लक्ष्य

कबीर क्रांति,,डी एन योगी 9425558295

,कवर्धा  कबीरधाम जिले में इस वर्ष वृहद पैमाने पर विभिन्न प्रकार के 9 लाख 91 हजार 320 पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप वन मं़त्री श्री मोहम्म्द अकबर के निर्देश पर वाहन द्वारा घर पहुंच निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आज कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  श्री ऋषि शर्मा, कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, वन मंडल अधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के, अपर कलेक्टर श्री जे के ध्रुव तथा अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों उपस्थित थे।
वन मंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर ने बताया कि राज्य शासन के निर्देश पर कबीरधाम जिले में वाहन द्वारा घर पहुंच निःशुल्क पौधा वितरण योजना आज से शुभारंभ हो गया है।  कबीरधाम जिला के किसी भी नागरिक को यदि इस सुविधा का लाभ लेना है, तो वह मोबाइल नंबर 9589035132 पर संपर्क कर वन विभाग की नर्सरी में निःशुल्क वितरण हेतु नीम, आम, अमरूद, अनार, महुआ, हल्दु, पपीता, सागौन, करंज, शीशम, शिशु, मुनगा, आंवला, हर्रा, बहेड़ा, जंगल जलेबी, आदि 38 विभिन्न प्रजातियां मे से उपलब्ध प्रजाति के आधार पर अपनी आवश्यकता के अनुरूप पौधों की मांग स्वयं का नाम, मोबाइल नंबर और पता बता कर घर बैठे प्राप्त कर सकते है। वाहन द्वारा घर पहुंच निःशुल्क पौधा  प्रदाय  योजना के  नोडल अधिकारी  श्री लक्ष्मी नारायण  सोनी है। इसके लिए श्री संजय कुमार यादव उप वनमंडल अधिकारी, श्री अंकित पांडे क्षेत्राधिकारी कवर्धा तथा वन विभाग के अन्य कर्मचारी को नियुक्त किया गया है।
वन मंडल कवर्धा द्वारा जिले में बृहद पौधा रोपण वर्षा ऋतु-2020 के अंतर्गत शासन की मंशा के अनुरूप इस वर्षा ऋतु में सभी योजनाओं में 9 लाख 91 हजार 320 पौधों का रोपण तथा निःशुल्क वितरण किया जाएगा साथ ही बाड़ी योजना के अंतर्गत फलदार पौधों जैसे, आम, बेर, जामुन, बेल, सीताफल के तीन हजार किलोग्राम तथा सब्जियां जैसे, मुनगा, लौकी, बरबट्टी, भिंडी, बैंगन, आदि के 330 किलोग्राम बीज का वितरण संयुक्त वन प्रबंधन समितियां के सदस्य और उनके परिवारों को किया जाएगा।
जउन्होंने बताया कि इस वर्ष 9 लाख 91 हजार, 320 पौधा के लक्ष्य में से वन क्षेत्र के अंदर 2 लाख 35 हजार 840 वृक्षारोपण विभागीय योजनाओं अंतर्गत पौधा रोपण कराया जाएगा। उसी प्रकार वन क्षेत्र के बाहर के क्षेत्र में सात हजार 295 पौधा का रोपण किया जाएगा। मनरेगा से पौधा तैयार कर निःशुल्क पौधा वितरण योजना में वन महोत्सव के दौरान, वन विभाग द्वारा वाहन से घर पहुंचा कर निःशुल्क पौधा प्रदाय योजना में बीस हजार पौधा, निजी भूमियों पर वृक्षारोपण में 3 लाख 26 हजार एक सौ पौधा, कृषि भूमि पर एक लाख सामुदायिक भूमि जैसे, मुक्तिधाम, श्मशान घाट, कब्रिस्तान, रोड किनारे गोठान-चारागाह पर लगभग एक लाख 600 राजकीय भूमि जैसे, थाना, अस्पताल, आंगनवाड़ी, पंचायत भवन, न्यायालय, स्कूल-कॉलेज, आश्रम छात्रावास में 50 हजार पौधे, नदियों के केचमेंट एरिया में लगभग 3 हजार 300 पौधे रोपण हेतु निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसी प्रकार, वन अधिकार मान्यता पत्र अंतर्गत हितग्राहियों का भूमि अनुसार क्लस्टर बनाकर 6 हजार पौधा तथा सीड बॉल रोपण अंतर्गत एक लाख सीड बॉल तैयार कर उनका फैलाव वन क्षेत्रों में करवाया जायेगा। वन विभाग कवर्धा की नर्सरी में वर्तमान में विभिन्न परी परिक्षेत्र में निःशुल्क वितरण हेतु मनरेगा से तैयार 5 लाख 25 हजार पौधा एवं पौधा प्रदाय योजना अंतर्गत तैयार 75 हजार पौधा वितरण हेतु तैयार हैं। वन विभाग, वन मंडल कवर्धा  की नर्सरी  में अमरुद, कटहल, आम, जामुन, महुआ, बादाम, नींबू, बांस, आंवला, मुनगा, करंज, नीम, हर्रा, पपीता, सीताफल, बेल, गुलमोहर, पेलटाफॉर्म, सफेद शिरीश, केशिया, कचनार, अमलतास, अनार, अर्जुन, सागौन, बकैन, जंगल जलेबी, रामफल, कुल्लू, कुसुम, मुंडी, पीपल, शीशम, सिस्सू, इमली, बहेड़ा, आदि प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़