कवर्धादेश

कलेक्टर अवनीश शरण की पहल पर चिल्फी में तैयार हो रही है नाशपाती की खेती

नाशपाती की खेती : सफल हुई कलेक्टर अवनीश शरण व जिला प्रशासन की ड्रीम प्रोजेक्ट

कवर्धा : कलेक्टर अवनीश शरण ने जिस तरह बलराम पुर जिले में कलेक्टर रहते हुए नाशपाती की खेती शुरू करवाया था इसी तरह जिले के वनांचल चिल्फी में भी ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में नाशपाती की खेती शुरू की गई है जो कि सफल रही .

इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मैकल पर्वत की तलहटी चिल्फी में तैयार हो रही है नाशपाती की खेती छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बाद कबीरधाम जिले में नाशपाती की खेती का प्रयोग सफल नाशपाती की खेती के लिए समुद्र तट से नौ सौ फीट उचांई पर स्थिति मैकल पर्वत की चिल्फी की भूमि उपयुक्त कवर्धा, 22 फरवरी 2019। छत्तीसगढ़ की कबीरधाम जिले में नाशपाती की खेती समुद्र तल से लगभग नौ सौ फीट की उचाई पर स्थित चिल्फी घाटी के उपर और मैकलपर्वत की तलहटी में तैयार हो रही है। प्रदेश का यह दूसरा जिला है, जहां नाशपाती की खेती का प्रयोग सफल माना जा रहा है। इससे पहले बलरामपुर में यह खेती हो रही है। बलरामपुर और कबीरधाम जिले की भौगोलिक संरचना और जलवायु तथा मौसम सामान होने की वहज से नाशपाती खेती करने में मददगार हो रही है। मैकल की तलहटी में जून-जुलाई वर्ष 2018 में नाशपाती के पौधों का रोपण किया गया था। लगभग 6 एकड़ में यह खेती की जा रही है। ढाई से तीन फीट नाशपाती के पौधों की उचाई हो गई है।


मैकल पर्वत की तलहटी चिल्फी में तैयार हो रही है नाशपाती की खेती
नाशपाती की खेती का निरिक्षण करते हुए कलेक्टर अवनीश शरण व जिला प्रशासन की टीम

कलेक्टर अवनीश कुमार शरण इससे पहले जब वे बलरामपुर जिले के कलेक्टर थे, तब उन्होने वहां भी जलवायु और मौसम की अनुकुलता को देखते हुए पॉयलेट प्रोजेक्ट तैयार कर नाशपाती की खेती शुरूआत की थी। मौसम और जलवायु की अनुकुलता और मिट्टी की उर्ववरक शक्ति को विशेष ध्यान में रखते हुए कबीरधाम जिले में नाशपाती की खेती की शुरूआत की गई है। जिला प्रशासन की यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिले में नाशपाती की खेती का प्रयोग सफल हो गया है। जिले में मैकल पर्वत की तलहटी में मौसम की अनुकुलता और नाशपाती की खेती के लिए जलवायु और मिट्टी उपयुक्त पाया गया है, इसलिए यहां खेती की जा रही है। नाशपाती की खेती से शीघ्र ही मीठे एवं रसीले फलों का पैदावार शुरू हो जाएगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button