महिला ने पूर्व एसपी सलविंदर सिंह पर आरोप लगाया था कि पति को केस से छुड़ाने के लिए जिस्म के साथ पैसे भी देने होंगे. महिला ने अपने पति को बचाने की खातिर पुलिस अफसर को जिस्म भी सौंपा और रकम भी दी. नई दिल्ली : पठानकोट आतंकी हमले के दौरान सुर्खियों में आए पूर्व एसपी सलविंदर सिंह ने अपनी पोस्ट का बाखूबी फायदा उठाया. सलविंदर ने पति को छोड़ने की शर्त में एक महिला का रेप किया और उससे 50 हजार रुपए भी लिए. कोर्ट ने सुनाया 15 साल कैद और 50 हजार रुपए जुर्माना की सजा पूर्व एस पी सतविंदर सिंह इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट ने पीड़िता महिला की शिकायत के बाद अब पूर्व एसपी सलविंदर सिंह को रेप की केस में 10 साल, भ्रष्टाचार के केस में 5 साल कैद की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है. दोनों सजाएं साथ चलेंगी. महिला ने पूर्व एसपी सलविंदर सिंह पर आरोप लगाया था कि पति को केस से छुड़ाने के लिए जिस्म के साथ पैसे भी देने होंगे. महिला ने अपने पति को बचाने की खातिर पुलिस अफसर को जिस्म भी सौंपा और रकम भी दी. पीड़िता महिला का आरोप था कि 2014 में उसके पति के खिलाफ धारीवाल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ था. जांच सलविंदर कर रहा था. उसने कहा था कि अगर पति को छुड़वाना चाहती है तो 50 हजार देने होंगे और शारीरिक संबंध भी बनाने होंगे. इसके बाद महिला से संबंध भी बनाए और पैसे भी ऐंठे थे. बाद में महिला ने 2016 में गुरदासपुर में केस दर्ज करवाया था. Spread the love Post navigation शराबबंदी को लेकर भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, एक अप्रैल से 50 दुकानें होगी बंद कलेक्टर अवनीश शरण की पहल पर चिल्फी में तैयार हो रही है नाशपाती की खेती