ममता चंद्राकर ,विधायक, विधानसभा क्षेत्र पंडरियाममता चंद्राकर ,विधायक, विधानसभा क्षेत्र पंडरिया

पंडरिया विधायक ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल समेत विकास के मूलभूत सभी समस्याओं की ओर प्रमुखता से ध्यान देने की मांग की

कवर्धा :  पण्डरिया विधायक ममता चंद्राकर ने विधानसभा में आदिवासियों की मुलभुत समस्या को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया है.
उन्होंने ने विधानसभा में आदिवासियों का मुद्दा उठाया और शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल की समस्या दूर करने की मांग रखी।

इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक ममता चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वन मंत्री मोहम्मद अकबर का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने वनवासियों के लिए कानून बनाया। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी और वन मंत्री मोहम्मद अकबर जी का धन्यवाद करती हूं। इसके पहले वनांचल के लोगों ने पट्टे की मांग को लेकर कई बार आवेदन किया। जिसे पिछली सरकार ने निरस्त कर दिया था। पिछली सरकार ने जल, जंगल और जमीन के बारे में बडे़ बडे़ वादे किए। लेकिन किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया।

पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ने कहा कि हमारी सरकार ने अभी लोहाण्डीगुडा़ में टाटा द्वारा अधिकृत 1064 जमीन को वनवासियों को लौटाकर उनके अधिकारों का संरक्षण किया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं माननीय मंत्री जी से आग्रह करना चाहती हूं कि हमारा कबीरधाम जिला जो माननीय मंत्री जी का भी जिला है। जिसमें मेरे विधानसभा क्षेत्र पण्डरिया में वर्तमान में आदिवासी पट्टे के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। पूर्व में पट्टे की कई घोषणाएं हुई लेकिन कहीं भी पट्टा वितरण नहीं हुआ। मैं माननीय मंत्री जी से आग्रह करना चाहती हूं कि आदिवासियों के लिए पट्टे, भूमि और उनके रहने के लिए व्यवस्था कराएं और जो भी वनांचल की समस्या है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल समेत विकास के मूलभूत सभी समस्याओं की ओर प्रमुखता से ध्यान दिया जाए।

क्रांति जलाशय का मुद्दा भी उठाया

गौरतलब है कि इससे पूर्व विधायक ममता चंद्राकर ने विधानसभा में सक्रियता दिखाते हुए क्रांति जलाशय व गोदाम भवन सहित अन्य मांग को सदन में रखा । 18 फरवरी को भाषण में पंडरिया विधायक श्रीमति ममता चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे द्वारा लिए गए किसान हित के फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों के हित में जो फैसला लिया है वह बेहतर है। इससे हमारे क्षेत्र के किसान काफी संतुष्ट है। साथ ही किसानों के कल्याण के लिए 21597 करोड़ की बजट तैयार किया गया है। जो पिछली सरकार की तुलना में डेढ़ सौ गुना अधिक है।पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने मुखरता के साथ किसानो की समस्या रखी .उन्होंने सदन में किसानो की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि पिछली सरकार से किसान प्रताडि़त थे। क्षेत्र में समस्या ही समस्या थी। मैं माननीय मंत्री जी को अवगत कराना चाहती हूं कि मेरे विधानसभा पण्डरिया क्षेत्र में पण्डरिया नगर से ऊपर कामटी में एक क्रांति जलाशय है। जिसका विस्तार किया जाय। ताकि किसानों की सिंचाई की समस्या दूर हो। साथ ही उन्होंने धान खरीदी में हो रही असुविधा को देखते हुए गोदाम भवन बनाने की मांगे रखी।


Spread the love

You missed