कवर्धादुर्ग

असोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स ने लगाये ब्लड डोनेशन कैम्प, कबीरधाम में दानदाताओ ने दिये 32 यूनिट खून

असोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स ने लगाये ब्लड डोनेशन कैम्प,
कबीरधाम में दानदाताओ ने दिये 32 यूनिट खून
डी एन योगी,कबीर क्रांति 9425558295

*कवर्धा* :- इन दिनों प्रदेश सहित पूरे देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, और देश के ब्लड बैंकों में खून की कमी हो गई है, खून की आवश्यकता वाले बिमार लोगों को तकलीफ हो रही है, मानवता को ध्यान में रखकर असोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के विभिन्न 12 शहर के 18 ब्लड बैंकों को 306 यूनिट रक्तदान किया,

अभियान चलाकर 9 जून 2020 को अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों व समाजसेवियों के सहयोग से रक्तदान शिविर के माध्यम किये हैं, इस क्रम में कबीरधाम जिला ने 32 यूनिट रक्तदान किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चोपड़ा के मार्गदर्शन, कार्यक्रम संयोजक विवेक साहूं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष जैन, पंडरिया जिलाध्यक्ष रामकुमार टण्डन के अगुवाई में सहयोगी आशीष अग्रवाल, कवर्धा ओमप्रकाश शर्मा, बोड़ला, देवेन्द्र पाठक(बेंजो) पंडरिया के सहयोग से जिले में 32 यूनिट रक्तदान शिविर आयोजितकर दानदाताओं के माध्यम से जिला अस्पताल ब्लड बैंक, कबीरधाम को किया है।

असोशिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स कबीरधाम के आह्वान पर जिले के रक्तदान शिविर में पंडरिया कवर्धा, बोड़ला, पांडातराई, रवेली,के जागरूक लोगों ने कोरोना संक्रमण काल के विषम परिस्थितियों में भी अपनी जान जोखिम में डालकर मानवता के लिए जिला अस्पताल पहुंच कर रक्तदान महादान किये हैं, इस शिविर के प्रथम डोनर पत्रकार वेदनारायन तिवारी कवर्धा, वही दिवितीय तृतीय मुकेश जैन पंडरिया, सुधीर ठाकुर कवर्धा के अलावा राजेश जैन पंडरिया, विकास शर्मा रवेली, रवि पाठक राजनांदगांव, हरि साहू पंडरिया आदि रहें हैं, शिविर में तुका चंद्रवंशी, सुमित तिवारी पंडरिया, हेमचन्द्र गुप्ता, सुनील केशरवानी, बोड़ला का सहयोग भी सराहनीय रहा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button