कवर्धा

कबीरधाम : जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में जनसामान्य ने दिखाया विशेष रूझान

कबीरधाम : जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में जनसामान्य ने दिखाया विशेष रूझान

फोटो प्रदर्शनी में विकास कार्यों और लोक कल्याणकारी योजनाओं की झांकी से प्रभावित हुए नागरिक

जनमन, कोरोना गाईड, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, आदिवासी हित सबसे आगे किताबों का वितरण किया गया

कवर्धा, । राज्योत्सव में जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा पीजी कॉलेज मैदान में लगाई गई शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी में जनसामान्य ने विशेष रूझान दिखा। मुख्य अतिथि श्रीमती ममता चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी चन्द्रवंशी, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य श्री गणेश योगी, कृषक कल्याण परिषद के सदस्य श्री भगवान पटेल, शांकभरी बोर्ड के सदस्य श्री हरी पटेल, पूर्व विधायक डॉ सियाराम साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री तुकाराम चंद्रवंशी, श्री रामकुमार भट्ट श्री नरेन्द्र देवांगन व कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम क.े सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी विकास मूलक प्रर्दशनी का अवलोकन किया। युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं सभी वर्ग के लोगों ने समस्त विभागों के योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। फोटो प्रदर्शनी में जिले के विकास कार्यों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की झांकी प्रस्तुत की गई। जनसामान्य को जनमन, कोरोना गाईड, मार्गदर्शिका मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन, मार्गदर्शिका राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मार्गदर्शिका राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, आदिवासी हित सबसे आगे किताबों का वितरण किया गया।
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जनसंपर्क विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमो की जानकारी देने के लिए छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया किया गया। शिविर में अभिनव योजनाओं के फ्लेक्सी बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था।
इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के पाम्पलेट – लोक कलाकार मान के दूर होही तंगी छत्तीसगढ़ सरकार हवय उंखर संगी, वनोपज से वन आश्रितों के जीवन में बहार आदिवासियों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, छत्तीसगढ़ मॉडल जनसशिक्तकरण से आर्थिक विकास, राम वनगमन पथ, लोक परंपराओं और संस्कृति का उजास का भी वितरण किया गया। नागरिकों ने स्टाल में मिल रही योजनाओं की जानकारी की

Spread the love

Related Articles

Back to top button