
08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में कबीरधाम पुलिस गांव गांव में।
पुलिस के अधिकारी एवं डीआरजी के जवानों द्वारा वनांचल क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र की महिलाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक बी. आर. मंडावी, अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री एन.के. बेंताल अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अजीत ओगरे के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस के अधिकारी एवं डीआरजी के जवानों द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्र तथा वनांचल क्षेत्र के घोरनक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस कैंप के डीआरजी के जवानों के द्वारा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांव-गांव में जाकर महिलाओं को सम्मानित किया गया, एवं महिलाओं के अधिकारो की जानकारी दी गई, साथ ही वनांचल क्षेत्रों में होने वाले आपराधिक तत्वों की विस्तार पूर्वक जानकारी
दी गई एवं उपस्थित बालक बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियां यदि क्षेत्र में होती है तो उसकी जानकारी पुलिस को देने कहा गया। महिला दिवस के अवसर पर थाना चिल्फी थाना परिसर एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र बहना खोदरा में महिलाओं को सम्मानित किया गया, थाना रेंगाखार अंतर्गत ग्राम बोलदा, ग्राम सौरू, थाना कुकदुर के द्वारा कुकदुर हाई स्कूल में, थाना पिपरिया पुलिस द्वारा थाना पिपरिया परिसर में 60 से 70 महिलाओं को सम्मानित किया गया, चौकी दशरंगपुर में महिला आरक्षक तुलसी चंद्रवंशी को सम्मानित किया गया, सहायता केंद्र दामापुर में महिला आरक्षक पूनम तिवारी रेशमा, ऑडीय, को श्रीफल एवं साल भेंट कर सम्मानित किया गया, चौकी पौड़ी पुलिस द्वारा महिला आरक्षक, महिला कोटवार, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, एवं सरपंच पोड़ी को सम्मानित किया गया, थाना पांडातराई पुलिस द्वारा थाने में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर महिलाओं को पुरस्कृत किया गया, थाना कुंडा पुलिस द्वारा थाना परिसर में क्षेत्र की महिलाओं तथा बालिकाओं एवं पुलिस विभाग की महिला आरक्षको को सम्मानित किया गया, थाना बोडला पुलिस द्वारा ग्राम बावापथरा के 33 बैगा महिलाओं को साड़ी एवं अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया, कबीरधाम पुलिस के इस प्रकार महिलाओं के प्रति अत्यंत आदर एवं प्रेम को देख कबीरधाम जिले की मातृ शक्ति के द्वारा कबीरधाम पुलिस के कार्यों की खूब सराहना की गई एवं कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान एवं पूरे पुलिस टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




