कवर्धानारायणपुर

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट** अबूझमाड़ में फिर दिखी पुलिस की मानवीय संवेदना** दुर्गम ग्राम कुड़मेल से गर्भवती महिला को बाइक से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर DRG जवानों ने निभाया इंसानियत का फर्ज**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी.एन. योगी की रिपोर्ट**

अबूझमाड़ में फिर दिखी पुलिस की मानवीय संवेदना**

दुर्गम ग्राम कुड़मेल से गर्भवती महिला को बाइक से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर DRG जवानों ने निभाया इंसानियत का फर्ज**

नारायणपुर। दुर्गम एवं पहुंचविहीन अबूझमाड़ क्षेत्र में नारायणपुर पुलिस सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के साथ ग्रामीणों की सहायता तथा मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी तत्परता से कार्य कर रही है। इसी का उदाहरण ग्राम कुड़मेल में देखने को मिला, जहां डीआरजी जवानों ने एक गर्भवती महिला को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए कठिन रास्तों से सुरक्षित निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओरछा पहुंचाया।

कुड़मेल कैंप में सूचना मिली कि गांव की एक गर्भवती महिला को तत्काल अस्पताल ले जाना आवश्यक है। सूचना मिलते ही डीआरजी जवान बिना देर किए सहायता के लिए रवाना हुए। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और आवागमन की कठिनाइयों के बावजूद जवानों ने बाइक के माध्यम से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओरछा पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उसे आवश्यक चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया।

इन जवानों की रही अहम भूमिका

इस मानवीय एवं साहसिक कार्य में प्रधान आरक्षक बोमडू राम वेजाम, बस्तर फाइटर आरक्षक रामलाल शोरी एवं बस्तर फाइटर आरक्षक सुरेश बेलसरिया की अहम भूमिका रही।

एसपी ने जवानों की सराहना की

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.) ने डीआरजी जवानों की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में पुलिस की जिम्मेदारी केवल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। जरूरत के समय ग्रामीणों की सहायता करना और उनके जीवन की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करना भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाना पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय प्रतिबद्धता का उदाहरण है। नारायणपुर पुलिस अबूझमाड़ के प्रत्येक ग्रामीण तक सुरक्षा, सहयोग और विश्वास पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर है।

सुरक्षा के साथ संवेदना भी

अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में पुलिस जवानों द्वारा सुरक्षा के साथ आपातकालीन परिस्थितियों में ग्रामीणों की मदद के लिए आगे आना पुलिस और ग्रामीणों के बीच विश्वास को और मजबूत कर रहा है।

नारायणपुर पुलिस का संकल्प है— अबूझमाड़ के अंतिम छोर तक सुरक्षा, सहयोग और मानवीय संवेदना पहुंचाना।

रिपोर्ट : डी.एन. योगी

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

Spread the love

Related Articles

Back to top button