कवर्धाराजनांदगाव

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से डोंगरगढ़ प्रसाद योजना के लिए 43 करोड़ 33 लाख रुपए स्वीकृत, सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल का जताया आभार

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से डोंगरगढ़ प्रसाद योजना के लिए 43 करोड़ 33 लाख रुपए स्वीकृत, सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल का जताया आभार

राजनांदगांव-कबीर क्रांति ,, सांसद संतोष पाण्डेय ने देश के पर्यटन नक़्शे पर माँ बमलेश्वरी की धरा डोंगरगढ़ को पूर्व में चिन्हित करने और 43 करोड़ 33 लाख रु जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने डोंगरगढ़ के निवासियों को बधाई दी है।
राशि स्वीकृति होने पर अत्यंत हर्षित सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि वे राशि जारी करने के लिए न सिर्फ पत्राचार वरन व्यक्तिगत रूप से पर्यटन मंत्री से मुलाकात करते रहे। यहाँ तक कि सामान्य मुलाकात में भी वे मुस्कुरा कर स्वयं आश्वासन देने लगे थे कि शीघ्र राशि जारी कर दूंगा। विलम्ब को भांपते हुए मैंने साढ़े नौ एकड़ भूमि पर्यटन बोर्ड को हस्तांतरित होने का खसरा बी-1 आवेदन सहित उनके हाथो में दिया था। उन्होंने कहा कि अब डोंगरगढ़ की तस्वीर में अमूलचुल परिवर्तन होगा। जो माँ बमलेश्वरी के आशीर्वाद और नागरिको के स्नेह से ही संभव हो सका है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button