
आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन इकाई छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सहसचिव प्रदेश महासचिव विजय धृतलहरे सरगुजा संभाग के राशन दूकानदार को एकजुट करने किया दौरा !








कवर्धा,,,,कबीर क्रांति,,छत्तीसगढ़ राज्य में आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन इकाई छत्तीसगढ़ के आहवान पर सरगुजा संभाग के जिला कोरिया के बैकुंठपुर के प्रेमाबाग के शिवमन्दिर परिसर पर ,व सुरजपुर जिला के जिला मुख्यालय के गायत्री मंदिर परिसर में दिनांक 23/9/2021 ,एवं दिनांक 24/09/2021 को जिला सरगुजा के मुख्यालय अंबिकापुर के समुदाईक भवन जिला जसपुर के कुनकुरी में जैन निवास पर व जिला बलरामपुर के बाज़ार परिसर के आडोटेरियम में हुईं राशन दुकानदार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रामदेव सिन्हा प्रदेश महासचिव विजय कुमार धृतलहरे महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति लक्षमनिया उइके प्रदेश सलाहकार विजय राठौर प्रदेश सचिव युवराज साहू मरवाही जिलाध्यक्ष संतोष मलईया कांकेर जिलाध्यक्ष कमलेश जैन मुंगेली ब्लाक अध्यक्ष हरि कशयप मरवाही ब्लाक अध्यक्ष श्रीमति कृष्णा पटेल बेमेतरा जिला नवागढ ब्लाक पदाधिकारी रामजी यादव व साथी बोड़ला ब्लाक सचिव ईश्वर भारती लखन लाल कोशले के अलावा बड़ी संख्या में मुंगेली बेमेतरा बालोद से हमारे राशन दूकानदार साथी ऊक्त बैठक में भागीदारी कर संभाग सरगुजा के सभी जिला व ब्लाक कमेटी का गठन किया है। प्रदेश के राशन दुकानदार छत्तीसगढ़ सरकार के सौतेला ब्योहार से आहत हैं और लगातार दूकानदारो को परेशान किया जा रहा बेदखल और बदलापुर के कार्यवाही से तंग आकर संगठन को मजबूत कर संघर्ष का रास्ता अपनाने पडे तो सामोहिक संघर्ष कर सभी का रक्षा हों सकें वहीं दूकादारो से लगातार बेगारी में सरकार वर्षो से दबाव बना कर काम करा रही हैं जिसे रोका जा सके और जो कमिशन दिया जा रहा है वह बहोत कम है 17 साल से एक पैसे का बढ़ोतरी नहीं किया है इससे कोटेदारों का परिवार चलाना संभव ही नहीं है ।जबकी देश के सभी राज्यों में कोटेदारों को 150 रुपये से ऊपर कमीशन है पर छत्तीसगढ़ राज्य में बेगारी और ना के बराबर शक्कर में 5पैसा कमीशन और कैरोसिन में 36 पैसा कमीशन देते हुए दबाव पर काम प्रशासन और सरकार कराते हैं ! इससे बचना है! तो छत्तीसगढ़ के सभी चाहें सहकारी समिति महिला समिति पंचायत व अन्य समिति के माध्यम से संचालन करने वाले छत्तीसगढ़ के 13 हजार दुकानदार को एक होना ही पडेगा! इसी अभियान को लेकर चले हैं प्रदेश के नेतृत्व करने वाले रामदेव सिन्हा विजय कुमार धृतलहरे ने जिसे सरगूजा संभाग के सभी जिला के दूकानदार स्वागत के साथ सम्मान करते हुए स्विकार किया है !और भागीदारी करने सहमति जताई है! और साथ चल कर समस्या पर समाधान करने रणनिती के साथ काम करने सकल्प लिया है !इस कार्य में सहयोग करने वाले सभी दूकानदार को प्रदेश राशन दूकानदार संघ अभार के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया है !और अपेक्षा किया रायपुर संभाग दूर्ग संभाग बिलासपुर संभाग बस्तर संभाग के सभी ज़िला के दूकानदार अपने अपने जिला में जल्द बैठक आयोजित कर सरगुजा संभाग की तरह मजबूत बन जाये ! सरगुजा संभाग के संगठनात्मक बैठक कर मिडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार से अपिल किया है राशन दुकानदार पर बेवजह बेदखली बंद कर कमीशन बढ़ोतरी करें रुके कमीशन को दिलाए!



