
चौकी दशरंगपुर पुलिस द्वारा ग्राम गुढ़ा सोनपुरी में जन चौपाल लगाकर आम जनों को दिया गया आवश्यक निर्देश।
असामाजिक तत्वों के विरुद्ध करें शिकायत, दर्ज करावें रिपोर्ट पुलिस करेगी सख्त कार्यवाही।
चौकी दशरंगपुर को अपराध मुक्त बनाने पुलिस का सहयोग करने ग्राम वासियों से किया गया जन चौपाल के माध्यम से अपील।
कवर्धा,, कबीर क्रांति,,,कबीरधाम पुलिश अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन पर चौकी दशरंगपुर प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक श्री संजय मेरावी के द्वारा दशरंगपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुढ़ा सोनपुरी पर जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में चौकी प्रभारी ने अपने पदभार ग्रहण के तुरंत बाद क्षेत्रो में जन चौपाल के माध्यम से लोगो को जागरूक करने की मुहिम प्रारंभ किया गया है। जिससे गाँव में चौपाल के माध्यम से बताया कि चौकी क्षेत्र में किसी भी असामाजिक तत्व के द्वारा नशे का सेवन कर आम जनों को या महिलाओं को प्रताड़ित करता है तो उसकी खैर नहीं होगी, लड़ाई झगड़े, य अन्य प्रकार के किसी भी अवैध कार्य जुआ,सट्टा अवैध शराब, गाँजा आदि मादक पदार्थों के बिक्री या परिवहन में लगाम लगाने ग्राम वासियों को पुलिस का सहयोग करने कहा गया ताकि क्षेत्र को पूर्णता अपराध मुक्त बनाया जा सके और बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके साइबर ठगी ऑनलाइन ठगी मोबाइल के माध्यम से होने वाले ठगी, चोरी से बचाव के महिला तथा बालक बालिकाओं से संबंधित अपराधों की पूर्ण जानकारी तथा यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचने हेतु आवश्यक जानकारी दिया गया। इस अवसर पर गाँव के प्रमुख जन, आम नागरिक, महिला/ पुरुष तथा बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर अपराध को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करने आश्वासन दिया गया है। दशरंगपुर चौकी प्रभारी द्वारा जानकारी दिया गया कि वरिष्ठ अधिकारी गणों के मार्गदर्शन में चौकी क्षेत्र के समस्त ग्राम में आने वाले दिनों में जन चौपाल लगाकर आम जनों को जागरूक किया जाएगा।



