कवर्धा

यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा  प्रेस क्लब अध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप!** जिला प्रेस क्लब की जमीन बेचने के प्रयास का भी गंभीर आरोप—मामला थाने पहुंचा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा। जिला प्रेस क्लब कवर्धा की भूमि को लेकर विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने थाना कवर्धा में शिकायत देकर यशवंत सिंह ठाकुर, पिता दयाल सिंह ठाकुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, प्रेस क्लब की भूमि को कथित रूप से अपना बताकर दूसरे लोगों के साथ विक्रय का सौदा करने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष ने इस संबंध में बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपने की बात कही है। आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को प्रेस क्लब के सामने जब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने इस मामले में यशवंत सिंह ठाकुर से पूछताछ की, तो विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, उनके साथ मां-बहन की गाली-गलौज की गई और कथित रूप से धमकी देते हुए कहा गया— “तुम नाम मात्र के अध्यक्ष हो… इस जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाऊंगा और बिक्री भी करूंगा, कौन रोकता है देख लूंगा।”  अध्यक्ष ने अपनी शिकायत में जान-माल के खतरे की आशंका भी जताई है और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा   प्रकाश वर्मा को मां बहन की गाली देने वाला आडियो रिकाडिग थाना में दर्ज है।   प्रेस क्लब की जमीन का वास्तविक मालिकाना जिला प्रेस क्लब है, प्रकाश वर्मा के पास पुरा शासकीय दस्तावेज उपलब्ध है।  क्या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस जमीन का विक्रय सौदा किया जा रहा था यह भी जांच का विषय है?   ऑडियो रिकॉर्डिंग में क्या सामने आएगा जो जांच का विषय है?   अध्यक्ष को धमकी देने के आरोप पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी? फिलहाल यह सभी आरोप शिकायत में लगाए गए हैं। मामले की पुलिस जांच और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।  मामला जमीन का है या दबंगई का? अब पुलिस जांच खोलेगी पूरा  राज! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा

 प्रेस क्लब अध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप!**

जिला प्रेस क्लब की जमीन बेचने के प्रयास का भी गंभीर आरोप—मामला थाने पहुंचा**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा। जिला प्रेस क्लब कवर्धा की भूमि को लेकर विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने थाना कवर्धा में शिकायत देकर यशवंत सिंह ठाकुर, पिता दयाल सिंह ठाकुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के मुताबिक, प्रेस क्लब की भूमि को कथित रूप से अपना बताकर दूसरे लोगों के साथ विक्रय का सौदा करने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष ने इस संबंध में बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपने की बात कही है।

आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को प्रेस क्लब के सामने जब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने इस मामले में यशवंत सिंह ठाकुर से पूछताछ की, तो विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, उनके साथ मां-बहन की गाली-गलौज की गई और कथित रूप से धमकी देते हुए कहा गया—

“तुम नाम मात्र के अध्यक्ष हो… इस जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाऊंगा और बिक्री भी करूंगा, कौन रोकता है देख लूंगा।”

 अध्यक्ष ने अपनी शिकायत में जान-माल के खतरे की आशंका भी जताई है और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा  

प्रकाश वर्मा को मां बहन की

गाली देने वाला आडियो रिकाडिग थाना में दर्ज है। 

 प्रेस क्लब की जमीन का वास्तविक मालिकाना जिला प्रेस क्लब है, प्रकाश वर्मा के पास पुरा शासकीय दस्तावेज उपलब्ध है। 

क्या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस जमीन का विक्रय सौदा किया जा रहा था यह भी जांच का विषय है? 

 ऑडियो रिकॉर्डिंग में क्या सामने आएगा जो जांच का विषय है? 

 अध्यक्ष को धमकी देने के आरोप पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी?

फिलहाल यह सभी आरोप शिकायत में लगाए गए हैं। मामले की पुलिस जांच और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।

 मामला जमीन का है या दबंगई का? अब पुलिस जांच खोलेगी पूरा

 राज!

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button