जिला बनाने के लिये प्रयासरत सभी वरिष्ठजनों व जनप्रतिनिधियों को मेरा प्रणाम ईमानदार प्रयास हो तो जीत निश्चय ही होंगी

जिला बनाने के लिये प्रयासरत सभी वरिष्ठजनों व जनप्रतिनिधियों को मेरा प्रणाम ईमानदार प्रयास हो तो जीत निश्चय ही होंगी,
कवर्धा,,पहली बार हो रहा कि स्थानीय के साथ-साथ हमें जनहित के मुद्दे पर जिले स्तर के नेतावो का साथ मिल रहा है, रेलरूट परिवर्तन के मुद्दे पर ये ही विरोध में दिख रहे थे, आज ये ही हमारे शुभचिंतक बन कर हमारे लिये प्रयासरत है, ये अच्छा संकेत है, मैं मानता हूं कि पंडरिया ब्लॉक के सभी लोग चाहेंगे ही कि पंडरिया जिला बने, इसमें कही कोई मतभेद की बात नही आयेगी,
मैं मूल मुद्दे बात करूं तो सर्वप्रथम सभी ग्राम पंचायतों से संपर्क करके पँचायत प्रस्ताव लिया जाना चाहिये, जिसके लिये पंडरिया ब्लॉक के पंचायतों से कही भी कोई दिक्कत नही आयेगी।
इसके लिये सर्वप्रथम तो हमारे वरिष्ठजनों को आगे आकर अपने गृहछेत्र/कार्यछेत्र से प्रस्ताव पास करवाकर मिसाल पेश करनी चाहिये जैसे,
मोतीराम चंद्रवंशीजी को बिरकोना से
धर्मजीत सिंहजी को डिंडौरी(लोरमी) से
विधायक श्रीमती ममता चंद्राकरजी को कठौतिया से
गोपाल साहूजी को कोयलारी कापा से
श्रीमती भावना बोहराजी को रणवीरपुर से
अजीत चंद्रवंशीजी को झिरौनी से
व अन्य सभी वरिष्ठजनों को अपने गृहछेत्र/कार्यछेत्र में पंडरिया जिला से शामिल होने का पँचायत प्रस्ताव पास करवाना चाहिये, इससे हमारा रास्ता बहुत आसान हो जायेगा।
पंडरिया जिला बने इसका मैं पुर्णतः समर्थन करता हुँ।
आशीष जैन
अध्यक्ष – रेल्वे संघर्ष समिति



