कवर्धादुर्ग

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जन्म दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय में पांच सौ से अधिक पौधे लगाये गये

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जन्म दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय में पांच सौ से अधिक पौधे लगाये गये

कवर्धा । देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस को सदभावना दिवस के रूप में जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला में वृहद वृक्षा रोपण कर मनाया गया। पौध रोपण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, जिला पंचायत के सीईओ श्री कुंदन कुमार, वनमंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर शामिल हुये। सदभावना दिवस को सारे भारत वर्ष में वृक्षारोपण के रूप में भी मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यहां वृहद वृक्षा रोपण के तहत नवोदय विद्यालय के सभी छात्र-छात्रों ने अपने परिसर में लगभग 550 पौधे रोपित किये। पौध रोपण कार्यक्रम में जमीन की साफ-सफाई पौधे हेतु गड्ढे खोदने एवं लगाने तक वन विभाग के कर्मचारियों का योगदान विशेष रहा।
कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधों को लगाने से ज्यादा उसकी देख रेख कर छायादार,

फलदार बनाना महत्वपूर्ण है। हम सभी का दायित्व है कि पर्यावरण की रक्षा ज्यादा से ज्यादा पौध रोपण कर किया जाये। वृक्षा रोपण कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों का विद्यालय के प्रशासनिक भवन में पुष्प गुच्छ देकर का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के संगीत शिक्षक चंद्रकांत यादव के नेतृत्व में स्वागत गीत, फागुन डांस, छत्तीसगढ़ी फोक डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। वन मंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर ने का कि यहां से पढ़कर बहार जा चुके छात्रों की समाज मे अहम भूमिका निभाकर अपना और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शासकीय, अर्द्धशासकीय, मेडिकल,

इंजीनियरिंग, सेना, रेलवे, आईपीएस, आईएएस, राज्य प्रशासनिक सेवा, वैज्ञानिक जैसे उच्च पदों में नवोदय के छात्रों ने अपनी पहचान बनाई है। प्राचार्य श्री सुधाकर रेड्डी द्वारा सभी अथितियों को धन्यवाद ज्ञापित करते कलेक्टर महोदय से ग्राम उड़िया कला से विद्यालय तक पहुंच मार्ग के नवीनीकरण के कार्य को तत्काल दुरस्त करने की मांग की गई। विद्यालय के सभी शिक्षको ने अपना अमूल्य योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। सद्भावना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, डॉ. संतोष जैन, श्री महेश चंद्रवंशी, पालक, समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button