
कवर्धा,,,दो दिवसीय प्रवास में कवर्धा आए हुए जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी एस सिंहदेव जी को आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकार फैडरेशन कबीरधाम के द्वारा अपनी 14 सूत्रीय मांग का ज्ञापन दिया गया।
जिसमें मुख्य रूप से प्रमोद शुक्ला, व्यासनारायन तिवारी, प्रताप चंद्रवंशी, सतीश चन्द्राकर, संजय गुप्ता, निर्मल साहू, मनीष जाय, प्रभात गुप्ता, एवं अन्य कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित थे।
उन्होंने प्रभारी मंत्री महोदय से विशेषकर शेष 14% लंबित केन्द्र के समान मँहगाई भत्ता तत्काल देने की माँग करते हुए शेष विभागों के शेष माँगो को भी पूरा करने का अनुरोध किया।





