• चोरी की रिपोर्ट के तुरंत बाद हरकत में आई पंडरिया पुलिस • चोरी के नियत से घुसे 02 आरोपीयों को महज 18 घंटो में पंडरिया पुलिस ने धर दबोचा • घटना कारित करने में प्रयुक्त हथियार को आरोपीयो के कब्जे से किया जप्त । • आरोपीगण को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल। कवर्धा,,थाना पंडरिया पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्रातंर्गत अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेन्द्र कुमार वेंताल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पंडरिया मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी निकाल कर पंडरिया पुलिस लगातार कार्यवाही की मुहिम चलाई जा रही है, कि दिनांक 24/07/21 को ग्राम भगतपुर निवासी आरती कुमार चंद्रवंशी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24/07/21 के सुबह करीबन 10:30 बजे इसकी मौसी बतीबाई के घर मकान के अंदर चोरी करने के नियत से घर का दरवाजा का ताला तोडकर कर चोरी करने का प्रयास किये है जिस पर अपराध क्रमांक 243/2021 धारा 454,511,34 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया तत् पश्चात थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव के द्वारा मामले के गंभीरता को देखते हुए, श्रीमान एसडीओपी पंडरिया नरेंन्द्र कुमार वेंताल को घटना से अवगत करा दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी पंडरिया के कुशल नेतृत्व में आरोपीयों का पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित किया गया जो टीम के द्वारा आरोपी 01. प्रदीप बंजारे पिता स्व. रामदास बंजारे उम्र 23 वर्ष, 02. मयाराम धुर्वे पिता गुहाराम उम्र 35 वर्ष, दोनो निवासी ग्राम लिम्हईपुर थाना पण्डरिया,जिला कबीरधाम को महज 18 घंटो में खोज निकाला और पुलिस हिरासत में लेकर बारिकी से पुछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किये कि उक्त दोनो आरोपी को आज दिनांक 25/07/21 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया । Spread the love Post navigation • शादी का प्रलोभन देकर एक साल से लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। • शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार। • आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल। ,,गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरू योगी अतीन्द्र नाथ जी महाराज अवधूत सिद्ध दर्शनी योगी की तपः स्थली हमीरपुर से विभिन्न कार्यक्रम कन्या पूजन कन्या भोज सामूहिक भण्डारा गोरक्ष चालीसा रामायण पाठ हवन गोरक्ष उपदेश के साथ ही संपूर्ण तंत्र मंत्र सिद्धी के साथ गोरक्षनाथ मंदिर सोनपुरी रानी में भी योगी समाज कवर्धा के बंधुओं द्वारा गुरूउत्सव विधि पूर्वक सम्पन्न हुआ