कवर्धादुर्ग

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में नवीन साहू को मिली अनुकंपा नियुक्ति

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में नवीन साहू को मिली अनुकंपा नियुक्ति

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने क्लर्क कम कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर दी नियुक्ति

छत्तीसगढ़ शासन के नए नियमों के तहत मिली अनुकंपा नियुक्ति

कवर्धा,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,। पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा एक वर्ष के अनुभव में शिथिलता, छूट प्रदान करते हुए भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित में क्लर्क कम कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर श्री नवीन कुमार साहू की अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने आज अपने कक्ष में श्री साहू को अनुकंपा नियुक्ति हेतु नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। इस अवसर पर कारखाना के प्रबंध संचालक श्री भूपेन्द्र कुमार ठाकुर, कारखाना के महाप्रबंधक श्री आकाश दीप पात्रे, मुख्य गन्ना विकास अधिकारी श्री के.के. यादव उपस्थित थे।
प्रबंध संचालक श्री भूपेन्द्र ठाकुर ने बताया कि भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित के नियमित कर्मचारी श्री गुलाब साहू, प्लंबर की मृत्यु कोरोना वायरस, कोविड-19 से हो जाने के कारण छत्तीसगढ़ सहकारी शक्कर कारखाना सेवा नियम 2009 के नियम क्रमांक 6(2) (6) के तहत उनके पुत्र श्री नवीन कुमार साहू को क्लर्क कम कम्प्यूटर आपरेटर के रिक्त पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान के लिए प्रस्ताव भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना के द्वारा पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ की ओर से स्वीकृति के लिए प्रेषित की गई। पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा 1 वर्ष के अनुभव में शिथिलता, छूट प्रदान करते हुए अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की अनुमति प्रदान की गई। कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा उपरोक्तानुसार अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आवेदक श्री नवीन कुमार साहू को क्लर्क कम कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर नियुक्ति हेतु नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया।
अनुकंपा नियुक्ति मिलने के बाद श्री नवीन कुमार ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति धन्यवाद प्रेषित किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से पिता जी आसामायिक निधन हो जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो गई थी। अनुकंपा नियुक्ति के लिए 10 प्रतिशत सीमा शिथिल हो जाने के बाद उन्हें नियुक्ति मिल गई है, जिसके कारण उनके परिवार को बहुत राहत मिली है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया

Spread the love

Related Articles

Back to top button