कवर्धादुर्ग

सड़क किनारे खड़ी खराब वाहन में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को भोरमदेव पुलिस ने पेट्रोलिंग वाहन पर पहुंचाया अस्पताल

सड़क किनारे खड़ी खराब वाहन में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को भोरमदेव पुलिस ने पेट्रोलिंग वाहन पर पहुंचाया अस्पताल।

कवर्धा, डी एन योगी,कबीर क्रांति

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने सख्त निर्देशित किया गया है, साथ ही असहाय जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने कहा गया था। इसी तारतम्य में आज दिनांक 15/06/2021 को थाना भोरमदेव प्रभारी निरीक्षक श्री मूलचंद पटले के द्वारा थाना भोरमदेव पुलिस टीम को पेट्रोलिंग हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया था। जिस पर पेट्रोलिंग में सवार पुलिस टीम के द्वारा सड़क किनारे एक गाड़ी खड़ी दिखी जिस में पूछताछ करने पहुंचने पर एक गर्भवती महिला गोतरहीन बाईपति, पति रमेश उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम बोदा थाना चिल्फी जिला कबीरधाम प्रसव पीड़ा होने पर परिवार जनों के द्वारा डिलीवरी कराने कवर्धा अस्पताल लेकर जा रहे थे जिस पर रास्ते में इनकी गाड़ी अचानक खराब हो जाना बताया गया। तथा उक्त वाहन में सवार परिजन एवं प्रसव पीड़ा में करार रही है महिला सवार थी। जिसकी सूचना पेट्रोलिंग टीम के द्वारा थाना भोरमदेव प्रभारी को अवगत कराया गया जिस पर तत्काल बिना विलंब किए थाना प्रभारी भोरमदेव निरीक्षक श्री मूलचंद पटेल के द्वारा महिला तथा परिवार जनों की मदद हेतु हर संभव प्रयास करने कहा गया साथ ही पेट्रोलिंग टीम को तत्काल प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को परिजनों की इच्छा अनुसार कवर्धा के परिहार हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया गया। जिस पर परिजनों के द्वारा भोरमदेव पुलिस टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा इनके कार्यों की सराहना की गई।

Spread the love

Related Articles

Back to top button