कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट महावीर बजरंग चौक खाती में गूंजा “जय श्रीराम” हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी, हनुमान चालीसा पाठ और भगवन नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन ग्राम पंचायत खाती के महावीर बजरंग चौक में आदित्य वाहिनी इकाई खाती एवं समस्त ग्रामवासियों के समन्वय से हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी, राम नाम संकीर्तन एवं हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में भक्ति, राष्ट्रभाव और सनातन संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। यह आयोजन श्रीमद्जगद्गुरु शंकराचार्य पूरीपीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती द्वारा संचालित राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे हिन्दू राष्ट्र प्रकल्प के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आदित्य वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष दुबे एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने गौ रक्षा, हिन्दू राष्ट्र, सनातन संस्कृति और मूल धर्मग्रंथों के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों को सनातन के मानबिंदुओं से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर कवर्धा इकाई से वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री मारुति शरण शर्मा के साथ कुलेश्वर राजपूत, बृजभूषण वर्मा एवं संतोष ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। संगोष्ठी के पश्चात ग्रामीण आदित्य वाहिनी इकाई का गठन भी किया गया, जिसमें — मनिहार साहू को पीठ परिषद संरक्षक तामेश्वर साहू को अध्यक्ष राजू साहू को सचिव डोमन साहू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की विभिन्न मानस मंडलियों एवं सेवा समितियों को सम्मानित किया गया। इनमें स्वर धारा परिवार, सत्संग मानस परिवार, लहर गंगा मानस, महिला जस पार्टी एवं शीतला सेवा मंडल प्रमुख रहे। सभी मंडलियों ने धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान ग्राम के नागरिकगण एवं जनप्रतिनिधि दुखित राम साहू, ईश्वर साहू, लखन साहू, श्रवण साहू, अशोक मिर्जा, नेमीचंद साहू, नेतराम, दीपक साहू, त्रिलोकी, विश्वनाथ साहू, रोहन, चंद्रप्रकाश, दीपक, बहादुर, जितेन्द्र, जयराम, होमलाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन सी.आर. साहू द्वारा किया गया। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
महावीर बजरंग चौक खाती में गूंजा “जय श्रीराम”
हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी, हनुमान चालीसा पाठ और भगवन नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन

ग्राम पंचायत खाती के महावीर बजरंग चौक में आदित्य वाहिनी इकाई खाती एवं समस्त ग्रामवासियों के समन्वय से हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी, राम नाम संकीर्तन एवं हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में भक्ति, राष्ट्रभाव और सनातन संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली।
यह आयोजन श्रीमद्जगद्गुरु शंकराचार्य पूरीपीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती द्वारा संचालित राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे हिन्दू राष्ट्र प्रकल्प के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आदित्य वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष दुबे एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने गौ रक्षा, हिन्दू राष्ट्र, सनातन संस्कृति और मूल धर्मग्रंथों के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों को सनातन के मानबिंदुओं से जुड़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कवर्धा इकाई से वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री मारुति शरण शर्मा के साथ कुलेश्वर राजपूत, बृजभूषण वर्मा एवं संतोष ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संगोष्ठी के पश्चात ग्रामीण आदित्य वाहिनी इकाई का गठन भी किया गया, जिसमें —
मनिहार साहू को पीठ परिषद संरक्षक
तामेश्वर साहू को अध्यक्ष
राजू साहू को सचिव
डोमन साहू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम की विभिन्न मानस मंडलियों एवं सेवा समितियों को सम्मानित किया गया। इनमें स्वर धारा परिवार, सत्संग मानस परिवार, लहर गंगा मानस, महिला जस पार्टी एवं शीतला सेवा मंडल प्रमुख रहे। सभी मंडलियों ने धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान ग्राम के नागरिकगण एवं जनप्रतिनिधि दुखित राम साहू, ईश्वर साहू, लखन साहू, श्रवण साहू, अशोक मिर्जा, नेमीचंद साहू, नेतराम, दीपक साहू, त्रिलोकी, विश्वनाथ साहू, रोहन, चंद्रप्रकाश, दीपक, बहादुर, जितेन्द्र, जयराम, होमलाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन सी.आर. साहू द्वारा किया गया।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट



