अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।

अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।
कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री के.एल.ध्रुव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में जुआ , सटा , अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के निर्देश पर अभियान चलाकर आज दिनांक 24.08.2020 को ग्राम बरपेलाटोला के शिशुपाल नट पिता झुमुकलाल नट उम्र 44 साल साकिन बरपेलाटोला , थाना कवर्धा के द्वारा अवैध धन अर्जित करने के मकसद से 40 पौवा प्लेन मदिरा कुल बल्क 7.200 एमएल कीमती 3,200 / -रूपये अपने टीव्हीएस एक्सल सीजी 09 जेडी 5486 पर बिक्री हेतु ले जाते पकड़े जाने पर अपराध क्रमांक 443/20 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह , सउनि कौशल साहू , आर . 88 देवनारायण , 337 राजेश्वर कोसरिया , 494 गजू सिंह , 848 प्रदीप निर्मलकर की सराहनीय योगदान रहा ।




