
नाबालिक लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुँचाया जेल।
पुलिस के शिकंजे में फंसने के बाद आरोपी बोला दोबारा गलती नहीं करूंगा ना जीवन में किसी को करने दूंगा।
कवर्धा,डी एन योगी
कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के द्वारा कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजूर, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में लगातार महिला एवं बालक बालिकाओं से संबंधित घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर घूम बालक बालिकाओं की तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा पुनः एक अपहृत बालिका को आरोपी से सुरक्षित छुड़ाकर लाने में सफलता मिली है। नाबालिक बालिका के परिजनों के द्वारा दिनांक 07.06.2021 को थाना सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मेरी नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा बहला-फुसलाकर घर से कहीं भगा ले गया है, जिसके होने के हरसंभव स्थान पर हमारे द्वारा पता लगाया जा चुका है। परंतु मेरी बालिका का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है की रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 361/2021 धारा 363 भा.द.वि.पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा थाना प्रभारी के द्वारा वरिष्ठ अधिकारी गणों से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना कोतवाली में गठित टीम एवं साइबर सेल की टीम को अपहृत बालिका के पता तलाश हेतू रवाना किया गया। जिसमें पुलिस टीम को जल्दी सफलता प्राप्त हुई और अपहृत बालिका को रायपुर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा आरोपी ऋषभ राठौर पिता शैलेन्द्र राठौर उम्र 19 वर्ष साकिन भाटापारा जिला बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली टीम से सहायक उपनिरीक्षक उमा उपाध्याय, साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक चंद्रकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक हिरेन्द्र प्रताप , आरक्षक राजेश्वर कोरिया, सुधीर वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।


