
ADHR ने रखा विशाल रक्तदान शिविर,
कैम्प में महिलाएं भी ले रही हिस्सा
कवर्धा,डी एन योगी
कवर्धा,,पंडरिया:-असोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स, भारतीय जैन संगठना छत्तीसगढ़ ,हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप पंडरिया कवर्धा के मध्यम 9 जून से 14 जून तक विशाल ब्लड डोनेशन कैम्प कोविट 19 के विकट परिस्थितियों में भी रखा गया है लोग अपने हिस्से की दान करने दूसरे को जीवन देने जिले भर से पहुंच रहे हैं ।
ये कैम्प हर साल असोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के द्वारा कराया जाता है ।
इस समय पूरे देश में लोगों को कोविट के चलते विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है । लोग ब्लड देने से डरते हैं । जो स्वस्थ इंशान है 18 से 65 वर्ष की आयु का है 45 किलोग्राम वजन 12.5 ग्राम शरीर में खून हो, दे सकता है । एक ब्यक्ति के शरीर 5 लीटर रक्त होता है । एक बार मे 350 मिलीग्राम दान करता है ।रक्त दान को महादान माना गया है ।क्योंकि खून ही एक ऐसी चीज है जिसे बनाया नही जा सकता है । एक यूनिट का दान तीन जिंदगियां बचा सकती है । इस लिये संस्था लोगों से अपील करता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित कर औरों की जिंदगी बचाने आगे आये तथा दूसरों को भी प्रोत्साहित करें । आज 12 जून 2021 दिन शनिवार कैम्प का 4 दिन है । शिविर जिलाचिकित्सालय कबीरधाम में शासकीय मेडिकल स्टाप के सहयोग से अपने निर्धारित समय तक चल रहा है ।




