लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान की प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए-जिला एवं सत्र मुख्य न्यायाधीश श्री बी राम

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए

कवर्धा,।कबीर क्रांति

कवर्धा,भारत निर्वाचन के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में आज यहां आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोतर महाविद्यालय कवर्धा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस सामारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र मुख्य न्यायाधीश श्री बी.राम, कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, एडीजे श्री वी टोप्पो, मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट श्री नरेन्द्र कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री भूपत साहू, अपर कलेक्टर श्री जेके धु्रव, एसडीएम श्री विपुल गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्री सोनकर, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र मुख्य न्यायाधीश श्री बी राम द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी नए मतदाताओं और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को मतदान की प्रक्रिया में निष्पक्ष और नर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस आयोजन में नए मतदाताओं को फोटो युक्त परिचय प्रदान कर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को नगद राशि के साथ सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बी राम ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में मतदान के महत्व को बताते हुए कहा कि लोकतंत्र. को मजबूत बनाने के लिए सभी मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया में निर्भिक और निष्पक्ष होकर भाग लेना चाहिए।
कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। इस लोकतंत्र में देश सरकार चुनने का अधिकार जनता के पास सुरक्षित है। हमें यह अधिकार भारत के संविधान से प्राप्त हुआ है, और भारत निर्वाचन आयोग के माध्यम से प्रत्येक पांच वर्ष में लोकतंत्र का महापर्व मतदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष व्यवस्था के तहत निर्वाचन कार्य संपादित किए जाते हैं। लोकतंत्र को मजबूती कैसे प्रदान किया जाएं, लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान की प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए, जैसे विषयों पर मतदाताओं में जागरूता लाने के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। उन्हाने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत बनाना और लोगों को मतदान की प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होने कहा कि देश के हर नागरिक को जिन्होने 18 वर्ष पूरा कर लिया है उन्हे मतदान करने का अधिकार प्राप्त हो जाता है, लेकिन मतदान अधिकार के लिए कुछ निर्वाचन संबंधित प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता परिचय बनवाया जाता है,तभी हमें निर्वाचन के मतदान में भागीदारी निभाने का अवसर मिलता हैं। उन्होने कहा कि देश के हर युवाओं को जिन्होने 18 वर्ष पूरा कर लिया है, उन्हे अपने पास के बीएओ से संपर्क कर मतदाता परिचय पत्र बनवाना चाहिए। उन्होने उपस्थित सभी युवाओं को निर्वाचन मतदान में भाग लेने की अपील भी की है। उन्होने कहा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जितना महत्पूर्ण मतदाताओं का होता है,उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाचन कार्यों से जुडे बीएलओ होते है। निर्वाचन कार्यों को निष्पक्ष संपादित करने में बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बीएलओ निर्वाचन की सबसे अंतिम और महत्वपूर्ण कड़ी है। नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, नाम का विलोपित करना, मतदाता कही दूसरे स्थान पर रहते है तो ऐसी स्थिति में उनका नाम काटना, जैसे छोटी छोटी किन्तु महत्वपूर्ण कार्य उनके माध्यम से किया जाता है। उन्होने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने वाले सभी बीएलओ को समय-समय पर सम्मानित और प्रोत्साहित भी किया जाता है। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपने अपने विचार भी व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम श्री विपुल गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं प्रध्यापक उपस्थित थे।

Spread the love

You missed