कवर्धादुर्ग

बीरधाम जिले में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने समाजिक संगठनों के बढाए मदद के हाथ

कबीरधाम जिले में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने समाजिक संगठनों के बढाए मदद के हाथ

मुख्यमंत्री श्री बघेल और वनमंत्री श्री अकबर के मंशानुरूप कलेक्टर ने ली जिले के सामाजिक संगठनों और समाजसेवी संस्थानों की बैठक

पहले ही दिन विभिन्न समाजिक संगठनों और व्यक्तिगत रूप से मिले जिला प्रशासन को 10 लाख रूपए का सहयोग

कवर्धा । कबीरधाम जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के प्रभावी रोकथाम, नियंत्रण और प्रभावित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, सामाजसेवी संस्थानों और व्यक्तिगत रूप से राज्य शासन और जिला प्रशासन के सहयोग के लिए मदद के हाथ आगे बढ़े रहे है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मंशानुरूप कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने आज जिला कार्यालय में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजसेवी संस्थानों और समाज प्रमुखों की बैठक ली। कोरोना प्रोटोकॉल को विशेष ध्यान में रखते हुए समाजिक संगठनों और समाज प्रमुखों की बैठक अलग-अलग दिनों में आगे भी आहूत की जाएगी। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न समाज और संगठनों द्वारा सामने आकर 9 लाख 91 हजार रूपए ऑक्सीजन सिलेण्डर व्यवस्था युक्त बेड्स की उपलब्धता के लिए दान किए है। बैठक में जैन समाज से 1 लाख रूपए, ब्राम्हण समाज से 1 लाख रूपए, गुप्ता समाज से 1 लाख रूपए, श्री लालजी चंद्रवंशी (व्यक्तिगत रूप) से 1 लाख रूपए, जिला साहू समाज से 1 लाख रूपए, सिक्ख समाज से 1 लाख रूपए, श्री कन्हैया अग्रवाल ने अपने बेटे श्री अंकित अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर (व्यक्तिगत रूप) से 2 लाख 51 हजार रूपए, मॉ. विध्यवासिंनी समिति से 50 हजार रूपए, मुस्लिम समाज की ओर से 50 हजार रूपए, तब्लीग जमात की ओर से 50 हजार रूपए जिले में कोविड केयर सेंटर तैयार करने के लिए दान दिए है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने सभी समाज एवं संगठन से अपील करते हुए कहा कि दान की प्रक्रिया आगे भी अभी जारी रहेगी। जिस समाज, संगठन आगे आकर मदद करना चाहते है वो भी मदद कर सकते है। बुधवार को सामाजिक-धार्मिक संगठनों, समितियों की बैठक लेकर और चर्चा की गई।
कबीरधाम जिले में कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रकरणों व अन्य नजदीकी जिलों के हालात को देखते हुए जिले के निकट भविष्य में और अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत को देखते हुए कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा द्वारा जिले के समाज प्रमुख, सामाजिक, धार्मिक संगठनों और समितियों से कोरोना संक्रमित लोगों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर दान करने की अपील किए गए है। कबीरधाम जिले में कोरोना से संक्रमण से प्रभावित व्यक्तियों के बेहतर इलाज के लिए समाज प्रमुख, सामाजिक, धार्मिक संगठनों और समिति के सदस्य भी आगे आएं है। दान की प्राक्रिया अभी जारी है। सभी समाज, संगठन प्रमुखों का कलेक्टर श्री शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के., मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एस.के. मंडल, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल सिदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री लालजी चंद्रवंशी, राजेन्द्र बोथरा, ओमकार गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, गीता शरण गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, अजहर खान, संतोष बोथरा, दलजीत पाहुजा, शीतल साहू, संतोष बोथरा, अभय कुमार, अतुल देशलहरा सहित विभिन्न समाज और संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस, कोविड-19 महामारी का प्रकोप छत्तीसगढ़ सहित कबीरधाम जिले में बढ़ रहा है। जिले में भी इसकी चपेट में अनेक लोग आ चुके हैं और इसकी वजह से बहुत सी जानें भी जा चुकी है। भारत एवं राज्य सरकार व जिला प्रशासन हर स्तर पर जिले में कोरोना नियंत्रण का हर सम्भव प्रयास जारी है। वर्तमान में कबीरधाम जिले में इमरजेंसी के लिए 200 ऑक्सीजन की व्यवस्था युक्त बेड्स की उपलब्धता है। कोरोना के बढ़ते प्रकरणों व अन्य नजदीकी जिलों के हालात को देखते हुए जिले को निकट भविष्य में और अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ सकती है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कबीरधाम जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि जिले के आर्थिक रूप से सक्षम व इच्छुक समस्त लोगों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों, समितियों से आग्रह है कि कोरोना संक्रमित लोगों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर दान करें, जिससे कि जरूरतमंदों को समय पर ऑक्सीजन मुहैया कराई जा सके। इसके लिए कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मोबाइल नम्बर पर सीधे संपर्क या व्हाट्सअप कर सकते हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button