कवर्धादेशरायपुर

नान घोटाले पर एसआईटी का गठन से भ्रष्ट्राचारियो के हौसले पस्त : डी.एन.योगी

रायपुर :  राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने नान घोटाले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है। IG के नेतृत्व में ये SIT काम करेगी। भूपेश कैबिनेट के उक्त फैसले को भ्रष्ट्राचार की लड़ाई में मील का पत्थर बताते हुए कबीर क्रांति के प्रधान संपादक व जिला प्रेस क्लब के महासचिव डी.एन.योगी ने कहा कि भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध इसी तरह अभियान चलाने की जरुरत है ताकि जनता के खून पसीने की गाढ़ी कमाई को भ्रष्ट्राचार के माध्यम से डकारने वालो को कानून के तहत सजा मिल सके . उन्होंने कहा कि भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध अभियान में पुरे प्रदेश की जनता सरकार के साथ है. इसे बदले की भावना से प्रेरित बताने वाले जनता के दुश्मन और भ्रष्ट्राचारियो के समर्थक है .


जाँच से कई खलनायक बेनकाब होंगे ,प्रदेश की जनता भी यही चाहती है


नान घोटाले की एस आई टी जाँच को भूपेश सरकार का बेहतरीन फैसला बताते हुए पत्रकार डी.एन योगी ने कहा कि भूपेश कैबिनेट ने नान घोटाले के उस अनछुए पन्नों के नये सिरे से जांच के आदेश दिये गये है। नान घोटाले के  107 पन्नों में कई महत्वपूर्ण लोगों के नाम सांकेतिक तौर पर लिखे गये हैं, राज्य सरकार की तरफ से उन सभी नामों को लेकर लिखी गयी बातों की जांच करायी जायेगी। ऐसे में कई खलनायक बेनकाब होंगे .प्रदेश की जनता भी यही चाहती है .


107 पन्नों की जाँच नहीं कर जाँच में आंच पहुचाया गया

वरिष्ट पत्रकार श्री योगी ने कहा कि नान घोटाले को लेकर जब्त हुई डायरी में से सिर्फ 6 पेज की ही जांच करायी गयी थी, जबकि 107 पन्नों की जाँच नहीं कर जाँच में आंच पहुचाया गया था . अब एस आई टी जाँच कई चेहरे बेनकाब होंगे ।


भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध कड़े कदम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छवि जननायक की बनती जा रही है

उन्होंने कहा कि 2015 में नान घोटाले के भंडाफोड़ के बाद से ही कई चौकाने वाले प्रकरण सामने आये हैं। इस मामले में दो आईएएस अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला को भी इसमें आरोपी बनाया गया है। जिनके खिलाफ चालान पेश हो गया है। वहीं 17 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। जिनमें कुछ जमानत पर हैं, तो कुछ अभी भी जेल में ही बंद हैं। लेकिन घोटाले के मास्टर माइंड अभी भी परदे में है जो कि गलत है . उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध कड़े कदम उठा रहे है जिससे उनकी छवि जननायक की बनती जा रही है .

Spread the love

Related Articles

Back to top button