थाना पंडरिया में कबीरधाम पुलिस की महिला सेल द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं तथा एनसीसी और स्काउट गाइड के कैडेट को महिला तथा बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

थाना पंडरिया में कबीरधाम पुलिस की महिला सेल द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं तथा एनसीसी और स्काउट गाइड के कैडेट को महिला तथा बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी से बचाओ के उपाय बताकर छात्रों को आम जनों को जागरूक करने किया गया अपील।
कवर्धा,डी एन योगी
,, पंडरिया,,,महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा महिला सेल पुलिस टीम को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर महिलाओं, विद्यालय तथा महाविद्यालय की छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराने, साइबर ठगों से बचने, तथा कोविड-19 कोरोनावायरस महामारी से बचाओ के उपाय की जानकारी देकर जागरूक करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक -07/04/2021 को महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रमा कोष्टि के द्वारा थाना पंडरिया थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री के के वासनिक के द्वारा महाविद्यालय की छात्रों तथा एनसीसी एवं स्काउट के छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों की पूर्ण जानकारी प्रदान करने हेतु महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रमा कोष्टि को आमंत्रित किया गया जिनके द्वारा छात्राओं को महिलाओं तथा बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी दी गई। जिसमें महिलाओं को दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, छत्तीसगढ़ टोन्ही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005, की जानकारी के साथ ही इन अधिनियम में दिए गए सजा के प्रावधानों से भी छात्राओं एवं एनसीसी/स्काउट की छात्राओं को अवगत कराया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचने थाना प्रभारी पंडरिया श्री के.के. वासनिक के द्वारा छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया, तथा कोरोनावायरस कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी साझा किया गया, 45 वर्ष से अधिक उम्र के समस्त महिला पुरुषों को कोविड-19 का टीका लगाने प्रेरित करें मास्क का उपयोग अवश्य करें, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें हाथों को बार-बार साबुन से धोएं यदि घर के बाहर जाते हैं तो सेनीटाइजर का इस्तेमाल करने तथा आम जनों को भी कोरोनावायरस से बचाव के उपाय साझा करने अपील की गई। जिसके पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं एवं एनसीसी/ स्काउट के कैडेट छात्राओं को अभिव्यक्ति महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकारों की जानकारी हेतु अभिव्यक्ति पत्रिका का वितरण किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के अवसर में थाना प्रभारी पंडरिया श्री के.के.वासनिक, महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रमा कोष्टि, पंडरिया महाविद्यालय की छात्राएं तथा एन.सी.सी./ स्काउट की छात्राएं महिला सेल, और थाना पंडरिया पुलिस की टीम उपस्थित थे।



