चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के जिला अध्यक्ष आकाश आहूजा , चेम्बर के प्रदेश मंत्री दिनेश जैन, प्रदेश मंत्री सलीम हिंगोरा ने आपातकालीन बैठक की ।

चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के जिला अध्यक्ष आकाश आहूजा , चेम्बर के प्रदेश मंत्री दिनेश जैन, प्रदेश मंत्री सलीम हिंगोरा ने आपातकालीन बैठक की ।
कवर्धा,,डी एन योगी
कवर्धा,,,,कोरोना संक्रमण को लेकर चेम्बर पूरी तरह से प्रशासन के साथ है और व्यापारियों को प्रशासन के साथ कोरोना की लड़ाई में सहयोग देने के लिए तत्काल प्रभाव से एक्शन टीम का गठन किया है जो कि प्रशासन और व्यापारियों के बीच तालमेल बैठाकर कोरोना के खिलाफ हर सम्भव कदम उठाएंगे । इस टीम में टेस्टिंग, वैक्सिनेशन , दुकानदारों के मास्क और अनुशासन और प्रशासन के साथ समन्वय जैसे विषयों को लिया गया है ।
व्यापारियों में कोरोना टेस्ट और वैक्सिनेशन के लिए अनिल दानी, अमित बरड़िया, अतुल देशलहरा और शोभाराम साहू को जवाबदारी दी गई है जो अधिक से अधिक और जल्द से जल्द व्यापारियों की टेस्टिंग और वैक्सिनेशन का काम प्रशासन के सहयोग और दिशानिर्देश पर करवाएंगे।
बाजार में मास्क की अनिवार्यता और अनुशासन को कढ़ाई से पालन करवाने के लिए सुरजीत सिंह दारा , प्रभु राजपुरोहित , सूर्यप्रकाश केसरी , राकेश दोषी , गौतम लुनिया, धनन्जय गुप्ता , रामकुमार गुप्ता, अजय लुनिया, द्वारिका गुप्ता, सोनू चांवला को जवाबदारी दी गई है ।
साथ ही प्रशासन से समन्वय कर कोई भी निर्णय के लिए आकाश आहूजा, दिनेश जैन, सलीम हिंगोरा, गौतम श्री श्रीमाल, कुलवंत सलूजा, प्रमोद कोचर, ज्ञानचंद जैन, अतुल देशलहरा, त्रिलोक सिंह मुटरेजा, निर्मल माहेश्वरी, अनिल दानी , भजनजीत खुराना, वनीत सिंह सलूजा, सुधीर चोपड़ा को जवाबदारी दी गई है ।


