मंत्री श्री अकबर ने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम भवन का अवलोकन किया

मंत्री श्री अकबर ने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम भवन का अवलोकन किया
कवर्धा,कबीर क्रांति,,,। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज कवर्धा शहर के शासकीय पी.जी. महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रूपए की लागत से बन रहे ऑडिटोरियम भवन का अवलोकन किया और गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यो में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कॉलेज के प्राध्यापक और जनभागीदारी समिति ने मंत्री श्री अकबर का स्वागत किया। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री मोहित महेश्वरी ने मंत्री श्री अकबर को ऑडिटोरियम के बारे मे अवगत कराया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री तुकाराम चंद्रवंशी, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कलीम खान, श्री होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री जमील खान, पार्षद श्री प्रमोद लुनिया, श्री अशोक सिंह, श्री मोहित महेश्वरी, श्री भीखम कोसले, श्री सुनील साहू, एलडरमेन श्री दलजीत पाहुजा, श्री जाकिर चौहान, श्री कौशल कौशिक, श्री कन्नु सोनी, श्री देवराज पाली, श्री सुधीर केशरवानी, श्री विकास केशरी, श्री आकाश केशरवानी, श्री लेखा राजपुत, श्री दीपक ठाकुर, श्री राजेश माखीजानी, श्री प्रशांत परिहार प्रचार्य श्री चौहान एवं कॉलेज के प्राध्यापक और जनभागीदारी समिति के सदस्य उपस्थित थे।



