कवर्धा

गोधन न्याय योजनाः सरकार की महत्तवपूर्ण योजना-अकबर

गोधन न्याय योजनाः सरकार की महत्तवपूर्ण योजना-अकबर

गौठान का हुआ लोकार्पण
2 करोड़ 11 लाख के विकास कार्यो का लोाकर्पण व भूमिपूजन

कवर्धा-स्वर्ण जयंती परिसर में नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजनांतर्गत 19.11 लाख की लागत से निर्मित गौठान का लोकार्पण वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने फीता काटकर की तथा गौ-माता को हरा चारा खिलाकर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। इसके साथ ही 2 करोड़ 11 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने गौठान लोकार्पण करते हुए कहा कि गोधन न्याय योजना हमारी सरकार की प्रमुख प्राथमिकता वाली योजना है जिसके सफल क्रियान्वयन किया जाना हम सबकी जवाबदारी है। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार की सबसे महत्तवपूर्ण योजना अंतर्गत तैयार कराये गये गौठान निर्माण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष व उनके टीम को बधाई दी तथा सफल संचालन किये जाने हेतु निर्देशित किया।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि स्वर्ण जयंती परिसर में नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजनांतर्गत 19.11 लाख की लागत से गौठान निर्माण किया गया है जिसका लोकार्पण आज वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने फीता काटकर की। उन्होनें बताया कि शहर में घुमने वाले मवेशियों को गौठान में रखा जायेगा साथ ही मवेशियों के लिए चारा पानी का पूर्ण व्यवस्था की जावेगी। मवेशी पालकों द्वारा अपने मवेशी को रास्ते में छोड़ दिया जाता है जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बना रहता है अब शहर में घुमने वाले मवेशियों को गौठान में रखा जायेगा।
विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने नगरीय क्षेत्रांतर्गत 14वें वित्त आयोग अंतर्गत कराये गये 58.51 के नाली निर्माण कार्य, 30.40 लाख की लागत से 5 स्थानों में निर्मित सीसी रोड़ निर्माण का लोकार्पण एवं 1 करोड़ 22 लाख से निर्मित होने गुरूनाला निर्माण का भूमिपूजन किया।
*स्वच्छता प्रतिभागी पुरस्कृत
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराये गये विभिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभागी को चेक व प्रमाण पत्र वितरित किये। निकाय द्वारा आॅनलाईन ड्राईंग प्रतियोगिता, संगवारी नाचा प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, स्वच्छता चैम्पियन सहित स्वच्छ बाजार, स्वच्छ हाॅस्पिटल, स्वच्छ मोहल्ला, स्वच्छ स्कूल, स्वच्छ परिसर सहित अन्य प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी कन्हैया अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, नपा उपाध्यक्ष जमील खान, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन, अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button