मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले जनजाति आयोग के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष एम. डी. ठाकुर**

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को लेकर हुई विस्तृत चर्चा**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

 रायपुर | 28 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष श्री एम. डी. ठाकुर ने अपने दायित्व का कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जनजाति गौरव समाज के प्रदेश सचिव श्री राजेश छेदावी भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर छत्तीसगढ़ जनजाति गौरव समाज के नेतृत्व में आयोजित किए जाने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने तथा प्रदेशभर के जनजातीय समाज की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में जनजातीय समाज के हितों की रक्षा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास योजनाओं को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयासों पर भी जोर दिया गया।

 डी. एन. योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ – जनता की आवाज़, सच के साथ।

Spread the love

You missed