कवर्धा

नगर पालिका कार्यालय भवन में पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने किया ध्वजारोहण

नगर पालिका कार्यालय भवन में पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने किया ध्वजारोहण

कवर्धा- गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन एवं शासकीय प्रमुख प्राथमिक शाला में ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन में पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, भारत माता प्रतिमा स्थल में वरिष्ठ समाज सेवी श्री कन्हैया लाल अग्रवाल, जय स्तंभ गांधी मैदान में श्री सुनील साहू पार्षद वार्ड क्रं. 26, शारदा संगीत महाविघालय में सभापति एवं पार्षद वार्ड नं. 21 श्री चुनुवा खान, रानी झांसी बालोघान नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान तथा भीमराव अंबडेकर उघान में सभापति एवं पार्षद वार्ड नं.18 श्री भीखम कोसले ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष,पार्षदगण, एल्डरमेन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, व वरिष्ठ नागरिक अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button