कवर्धादुर्ग

प्रदेश सरकार की विफलताओं और वादाख़िलाफ़ी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता  (12 मई को) धरना आंदोलन करेंगे

प्रदेश सरकार की विफलताओं और वादाख़िलाफ़ी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता  (12 मई को) धरना आंदोलन करेंगे

 नेता-कार्यकर्ता 03 की संख्या में घर के बाहर दूरी बनाकर धरना दे सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें

कवर्धा। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में कल 12 मई को प्रदेश सरकार की वादाख़िलाफ़ी और कोरोना संकट के प्रति गंभीर लापरवाही को लेकर दो घंटे का धरना आंदोलन करने का ऐलान किया है। भाजपा ने कहा है कि सभी किसानों की पूरी कर्ज़ माफी, शराबबंदी, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों के मानदेय में बढ़ोत्तरी आदि वादे गंगाजल हाथ में लेकर किए गए थे। इन्हें पूरा करने के बजाय भूपेश सरकार के नेतागण पैसों की लालच में कोरोना महामारी जैसी विषम परिस्थिति में सभी नियम कायदों को धता बता आमजन के जीवन को ही खतरे में डालने से नहीं डर रही है। शराब दुकानों को खोलकर सामुदायिक दूरी को ही नष्ट कर कोरोना संक्रमण को आमंत्रित करने का कार्य कर रही है।
जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि हर मोर्चे पर प्रदेश सरकार की विफलता को लेकर कल मंगलवार 12 मई को प्रदेशसंगठन के आह्वान पर जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ता अपराह्न 03 बजे से 05 बजे तक कांग्रेस सरकार द्वारा वायदे पूरे नहीं करने के खिलाफ अपने घर के द्वार अथवा बाहर चबूतरों पर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ धरना देंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता झंडे और बैनरों के साथ सामुदायिक दूरी का पालन करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि निर्धारित समय का पालन कर भाजपा एवं सभी मोर्चा के सभी साथी और प्रदेश, जिला, मंडल, ग्राम केन्द्र, मतदान केन्द्र के सभी नेता व कार्यकर्तागण अपने घर के बाहर दूरी बनाकर ( ज़्यादा से ज़्यादा 03 लोग ) धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें।

Spread the love

Related Articles

Back to top button